फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gauri Khan: शाहरुख खान से शादी के बाद मुबंई में नहीं बसना चाहती थीं गौरी खान, फिर इस वजह से बदला फैसला

Tue, 27 Feb 2024 05:04 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Gauri Khan did not want to settle in Mumbai after marriage with Shah rukh Khan know full story here
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी एक मशहूर शख्सियत हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की निर्माता होने के साथ-साथ गौरी इंटीरियर डिजाइनर भी है। शाहरुख की तरह गौरी भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में गौरी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने डेली रूटीन पर भी खुलकर चर्चा की और कहा कि उनके बच्चे उनके लिए प्राथमिकता हैं।

Gauri Khan did not want to settle in Mumbai after marriage with Shah rukh Khan know full story here
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

साक्षात्कार में गौरी ने अपनी डेली रूटीन के बारे बात करते हुए कहा, 'मैं सुबह जल्दी उठने वाली इंसान नहीं हूं, क्योंकि देर रात तक घर में सब जगे होते हैं। ऐसे में मैं सुबह 10 बजे तक उठती हूं। मेरे लिए सुबह की कॉफी, जिम, दोपहर का खाना, मेरा काम और मेरे बच्चे मेरी पहली प्राथमिकता हैं'।

 

Gauri Khan did not want to settle in Mumbai after marriage with Shah rukh Khan know full story here
शाहरुख खान अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी ने आगे कहा, ' मैं आर्यन, सुहाना और अबराम के लिए समय निकालती हूं, खासकर तब जब अबराम स्कूल से घर वापस आता है। इस दौरान मैं उसके साथ कुछ समय बिताती हूं। मुझे सिंपल लाइफ पसंद हैं, जबकि शाहरुख रातभर में जागने वाले इंसान हैं, ये बात वे खुद भी कहते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Khan did not want to settle in Mumbai after marriage with Shah rukh Khan know full story here
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शाहरुख खान और गौरी खान तीन दशक से साथ हैं, दोनों की शादी को 32 साल से अधिक का समय हो गया है। हाल ही में एक अन्य साक्षात्कार में गौरी ने बताया था कि शाहरुख और गौरी ने एक ही दिन में तीन शादियां की थी, जिसमें एक पंजीकृत विवाह के साथ मुस्लिम और हिंदू रीति रिवाज से शादी की गई थी। पहले गौरी मुंबई में बसने से झिझक रहीं थी, लेकिन, गौरी को मुबंई से लगाव तब हो गया, जब शाहरुख खान शोहरत मिली और उन्होंने मन्नत में अपना आशियाना बनाया।

विज्ञापन
Gauri Khan did not want to settle in Mumbai after marriage with Shah rukh Khan know full story here
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी ने अपनी किताब 'माई लाइफ इन डिजाइन' में खुलासा किया था कि समुद्र किनारे बसे 'मन्नत' को खरीदने के बाद शाहरुख को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ा था, जिसके बाद गौरी ने मन्नत के लिए इंटीरियर डिजाइनर की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, 'अपना खुद का घर डिजाइन करने के काम ने मुझे नई चीजें सीखने और समझने का मौका दिया'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed