बॉलीवुड खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर गणतंत्र दिवस के दौरान रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीजर देखने के लिए दर्शक जितने उत्सुक है, उससे ज्यादा फिल्म की टीम इस टीजर को रिलीज करने के उत्सुक हैं। अब साल की शुरुआत में ही अक्षय और टाइगर ने फैंस को खास तोहफा दिया है और फिल्म से नया लुक जारी किया है।
Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय-टाइगर ने नए साल पर दिया खास तोहफा, 'बड़े मियां छोटे मियां' से नया लुक हुआ जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे ही नए साल की शुरुआत हुई पैन इंडिया फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की बहुप्रतीक्षित घोषणा से उत्साहित प्रशंसकों ने उत्साह के साथ 2023 का स्वागत किया। बॉलीवुड की सबसे शानदार एक्शन जोड़ी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा।
View this post on Instagram
साल की शुरुआत करने के लिए अभिनेताओं और फिल्म के निर्माताओं सोशल मीडिया का रुख किया और फिल्म की एक झलक साझा करते हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दी। अक्षय और टाइर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, आपका नया साल बड़ा बने, छोटी छोटी खुशियों से बड़े मियां छोटे मियां की ओर से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। सिनेमाघरों में हमसे मिलने के लिए #Eid2024 को ब्लॉक करना न भूलें। आइए 2024 में धूम मचाएं!
New Year 2024: बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में दी नए साल की बधाई, बिग बी से लेकर कटरीना कैफ तक ने किया विश
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' 2024 ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले करीब 75 दिन फिल्म का प्रमोशन किया जाएगा। यह एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, संगीत और थ्रिल के साथ एक बड़ी फिल्म है। फिल्म के निर्माता त्योहारी रिलीज के सभी पहलुओं के साथ बड़े पैमाने पर काम करेंगे।
John Abraham: जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार में खरीदा शानदार बांग्ला, इतने करोड़ रुपये में अभिनेता ने किया सौदा
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को उन्होंने ही लिखा है। वहीं, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने फिल्म को निर्मित किया है। यह फिल्म ईद 2024 के दौरान पांच भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।