बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को लॉन्च कर दिया। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्मों में एक्शन सीन को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि पहले एक्शन सीन करने के पीछे एक पागलपन था, लेकिन अब समझदार हो गया हूं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की मेजबानी अक्षय कुमार और जैकी भगनानी ने मिलकर की।
Bade Miyan Chote Miyan Trailer: साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म का होली धमाका, अक्षय ने खोले सबके राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले निर्माता जैकी भगनानी ने मंच पर अक्षय कुमार को आमंत्रित किया उसके बाद अक्षय कुमार खुद कार्यक्रम के मेजबान बन गए। उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशक को एक- एक करके मंच पर बुलाया और सभी की जानकर तारीफ की। अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के बारे में कहा, 'टाइगर जैसा मुझे दोस्त मिला जो मेरी तरह सोच विचार रखता है और मेरी तरह जल्दी से सो जाता है।'
Kiran Rao: आमिर से शादी के बाद ट्रोल्स की शिकार हुई थीं किरण राव, लोग कहते- किस चश्मिश औरत को हमसफर बनाया है
पृथ्वीराज सुकुमारन के बारे में अक्षय ने कहा, 'बहुत अच्छा लगा काम करके पृथ्वी के साथ काम करके, उनकी फिल्म 'द गोट लाइफ' रिलीज होने वाली हैं, इन्होने फिल्म का ट्रेलर मुझे दिखाया है. ट्रेलर मुझे ही पसंद आया और इस फिल्म को थिएटर में जाकर मै देखूंगा।' अक्षय कुमार की बात खत्म होते ही पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि 'द गोट लाइफ' पर पिछले 16 वर्षो से काम कर रहे हैं। यह सुनकर अक्षय कुमार चौंक गए। उन्होंने कहा, 'मैं तो 16 महीने में ही फिल्म भूल जाता हूं।
Game Changer: इस दिन रिलीज होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला गाना, फिल्म से 'जरागांडी' का पोस्टर जारी
फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद मानुषी छिल्लर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। अक्षय कुमार ने मानुषी छिल्लर के बारे में कहा, 'फिल्म में मानुषी छिल्लर को एक्शन करते देखकर मैं बहुत ही आश्चर्यचकित था। मैं और अली (अली अब्बास जफर) बात कर रहे थे कि क्या मानुषी फिल्म में इतना एक्शन कर लेगी? लेकिन हमारी उम्मीद से बेहतर एक्शन सीन किया। मैंने अपने 33 साल के करियर में बहुत सारे एक्शन सीन किए हैं, लेकिन मानुषी का एक्शन ऐसा है। जिसे अभी बता नहीं सकता जब आप फिल्म देखेंगे तो समझ पाएंगे कि मानुषी ने फिल्म में कितना अच्छा एक्शन सीन किया है।'
BMCM Trailer: 'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय-टाइगर के एक्शन ने मचाया धमाल
अभिनेत्री अलाया एफ के बारे में अक्षय कुमार ने कहा, 'अलाया ने अपने शब्दों से एक्शन किए है।' अक्षय कुमार से यह बात सुनते ही अलया बीच में बोल पड़ी, 'इस फिल्म में मुझे एक्शन सीन करने का मौका नहीं मिला।' अक्षय कुमार ने कहा, 'वो मेरी गलती नहीं है। स्क्रिट ही ऐसी लिखी गई है।' इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कोई कुछ सवाल करता अक्षय कुमार ने खुद ही बता दिया कि सोनाक्षी सिन्हा और वासु भगनानी ट्रेलर लॉन्च पर नहीं आ पाए क्योंकि सोनाक्षी कहीं शूटिंग कर रही हैं और वासु भगनानी जी इस समय लंदन में हैं।'
Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के रण में दिखेगा इन सितारों का जलवा, ग्लैमर छोड़ जमीं पर उतरेंगे सेलेब्स