अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने ईद के मौके पर 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बंपर कमाई कर शानदार तरीके से अपना खाता खोला। हैरतअंगेज एक्शन दृश्यों भरी यह फिल्म न सिर्फ भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि विदेशी दर्शक भी फिल्म पर टूट कर पड़ रहे हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कारोबार इस बात की गवाही दे रहा है।
BMCM Worldwide BO: दो दिनों में बड़े मियां छोटे मियां ने बॉक्स ऑफिस पर जड़ा अर्धशतक, इतनी हुई वर्ल्डवाइड कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज के महज दो दिनों के अंदर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का अर्धशतक जड़ दिया है। पूजा एंटरटेनमेंट की अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। देशभर में पहले दिन फिल्म ने 15.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने 7.06 करोड़ कमाए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज दो दिनों में 23.28 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड कारोबार और ज्यादा चौंकाने वाला है।
Bade Miyan Chote Miyan Review: अली बने एक्शन सिनेमा के नए अलमबरदार, अक्षय और टाइगर के ब्रोमांस पर टिकी फिल्म
इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 36.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म को ईद की छुट्टी का पूरा फायदा मिला। अब दूसरे दिन भी इसके कारोबार में अच्छा इजाफा हुआ है, जिसके बाद फिल्म की कमाई रिलीज के महज दो दिनों के अंदर 50 करोड़ रुपये पार हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्डवाइड 'बड़े मियां छोटे मियां' का ग्रॉस कलेक्शन 55.14 करोड़ रुपये हो गया है।
Salman-Arbaaz Khan: सलमान की भाईयों से नहीं होती बात! फिर भी मदद के लिए रहते हैं तैयार, अरबाज ने किया खुलासा
वीकएंड में इस फिल्म को और ज्यादा फायदा मिलने वाला है। एक्शन के साथ-साथ इस फिल्म में हास्य का भी तड़का है। यह खूबियां दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही हैं। यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म कही जा रही है। ईद की छु्ट्टी और फिर वीकएंड पर लोग अपने परिवार के साथ इसे देखने निकल रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला अजय देवगन की 'मैदान' से है।
Kanguva: 'कंगुवा' के इंतजार में बैठे दर्शकों के लिए बुरी खबर, इस साल रिलीज होना मुश्किल! यहां फंसा है पेंच
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन , मानुषी छिल्लर , अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित बोस रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। अक्षय कुमार और टाइगर दोनों ही इंडस्ट्री में अपने एक्शन और स्टंट के लिए मशहूर हैं। अब जब दोनों एक ही फिल्म में साथ नजर आए हैं तो पूरी उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ नए रिकॉर्ड तो जरूर बनेंगे।