Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Baghban To Piku Uunchai Badhaai Ho Goodbye Kapoor And Sons Watch These Movies On World Senior Citizen Day
{"_id":"68a6dc93a53bbe548e0ffdb0","slug":"baghban-to-piku-uunchai-badhaai-ho-goodbye-kapoor-and-sons-watch-these-movies-on-world-senior-citizen-day-2025-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Senior Citizen Day: ‘बागबान’ से लेकर ‘पीकू’ तक, बुजुर्गों के जीवन का जश्न मनाती हैं ये फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
World Senior Citizen Day: ‘बागबान’ से लेकर ‘पीकू’ तक, बुजुर्गों के जीवन का जश्न मनाती हैं ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:18 PM IST
सार
Watch Movies On World Senior Citizen Day: आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें देखा जा सकता है। इन फिल्मों में बुजुर्गों की कहानियों को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है।
विज्ञापन
1 of 9
बागबान और पीकू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें बुजुर्गों से जुड़ी कहानी दिखाई गई है। इनमें कभी बुजुर्गों की दोस्ती को दिखाया गया है, तो कभी बच्चों के साथ उनके रिश्ते और उनको लेकर बच्चों की सोच की बात की गई है। इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड में रिलीज हुई ऐसी ही उन फिल्मों के बारे में जो बुजुर्गों के जीवन, ज्ञान और अनुभवों का जश्न मनाती हैं।
2 of 9
फिल्म 'बागबान' में अमिताभ और हेमा मालिनी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बागबान (2003)
‘बागबान’ वो फिल्म है, जिसे हर भारतीय घर में पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जरूर गया है। अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी अभिनीत यह फिल्म बुजुर्ग कपल राज और पूजा की कहानी है। दोनों को उनके बच्चे एक-दूसरे से अलग कर देते हैं। फिल्म परिवार, प्यार और बुजुर्गों के प्रति सम्मान के महत्व पर प्रकाश डालती है।
3 of 9
फिल्म 'पीकू' का एक सीन
- फोटो : IMDB
पीकू (2015)
दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान स्टारर फिल्म ‘पीकू’ एक पिता और बेटी के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से बयां करती है। फिल्म पिता-बेटी के बीच की बॉन्डिंग और रिश्ते पर बात करती है। फिल्म बुजुर्गों का प्यार से ख्याल रखने का भी संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
कपूर एंड संस
- फोटो : सोशल मीडिया
कपूर एंड संस (2016)
शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और फवाद खान स्टारर इस फिल्म में ऋषि कपूर ने एक बुजुर्ग दादू का किरदार निभाया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें परिवार की कहानी, एक-दूसरे के राज और आपसी बॉन्डिंग पर बात की गई। फिल्म पारिवारिक रिश्तों को आगे बढ़ाते हुए पुरानी पीढ़ी की कमजोरियों और खामियों पर बात करती है।
विज्ञापन
5 of 9
फिल्म 'बधाई हो'
- फोटो : इंस्टाग्राम @badhaaihofilm
बधाई हो (2018)
आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सीकरी स्टारर इस फिल्म की कहानी शादी के 25 साल बाद मां बनने वाली एक महिला के इर्द–गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सास–बहू और अभिभावक–बच्चों के बीच के रिश्ते की अहमियत बताई गई है। फिल्म में सुरेखा सीकरी ने बुजुर्ग दादी और नीना गुप्ता ने प्रौढ़ावस्था में प्रेग्नेंट होने वाली मां का किरदार निभाया है। फिल्म के लिए सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।