सब्सक्राइब करें

Baisakhi 2024: 'बैसाखी दी लख लख बधाईयां', प्रियंका से सनी देओल तक इन सितारों ने दीं त्योहार पर शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Apr 2024 03:38 PM IST
विज्ञापन
Baisakhi 2024: Sunny Deol to Priyanka Chopra to Akshay Kumar rakul preet bollywood celebs extend warm wishes
प्रियंका चोपड़ा, सनी देओल, शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

आज शनिवार 13 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। सिख समुदाय का यह महत्वपूर्ण त्योहार है। वैसाखी से सिख नव वर्ष का प्रारंभ माना होता है। भारत कृषि प्रधान देश है और खेती-किसानी के लिहाज से भी यह अहम पर्व है। पंजाब और हरियाणा में इस दिन से फसल की कटाई शुरू होती है। बैसाखी के मौके पर तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।

Trending Videos
Baisakhi 2024: Sunny Deol to Priyanka Chopra to Akshay Kumar rakul preet bollywood celebs extend warm wishes
प्रियंका चोपड़ा, सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बैसाखी के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा किया है। उनके अलावा अभिनेता सनी देओल ने भी बैसाखी पर्व की बधाई दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लिखा है, 'बैसाखी दी लख-लख बधाईयां'। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। इस फिल्म में वह प्रीति जिंटा के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi 2024: Sunny Deol to Priyanka Chopra to Akshay Kumar rakul preet bollywood celebs extend warm wishes
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इस मौके पर पोस्ट साझा किया है। अभिनय के बाद राजनीति के मैदान में उतर चुकीं कंगना ने लिखा, 'आनंद, उल्लास व सद्भाव के पर्व बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में संपूर्णता और संपन्नता आए। ईश्वर से यही कामना है'। कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं।

Baisakhi 2024: Sunny Deol to Priyanka Chopra to Akshay Kumar rakul preet bollywood celebs extend warm wishes
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इस मौके पर बधाई संदेश अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'वाहेगुरू की दुआएं हमेशा आपके साथ रहें। आप सभी को बैसाखी की लख लख बधाईयां'। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी पोस्ट साझा किया है।

Kunal Kemmu: कुणाल खेमू का खुलासा, ऐसे करते हैं यात्रा के खर्चे का हिसाब-किताब, किडनी बेचने पर बताई मजेदार बात

विज्ञापन
Baisakhi 2024: Sunny Deol to Priyanka Chopra to Akshay Kumar rakul preet bollywood celebs extend warm wishes
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी पोस्ट साझा कर बधाई दी हैं। उन्होंने लिखा है, 'आप सभी को बैसाखी की बधाई। आप सभी से मिले प्यार के लिए शुक्रिया। हम खुशियां फैलाएं और अच्छाई बांटें।' अक्षय कुमार इस वक्त फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं।

Mahadev Betting App Case: महादेव एप मामले में पूछताछ के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचे साहिल खान, दर्ज होंगे बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed