फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB17: नहीं कम हो रही मुनव्वर फारूकी की मुश्किलें, मन्नारा को बुरा-भला कहने पर नाराज हुए भाईजान, दी हिदायत

Sat, 23 Dec 2023 01:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 23 Dec 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
BB17 Promo Salman Khan Bash Munawar Faruqui For Not Respecting Mannara Chopra in Weekend Ka Vaar
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो में प्रतिभागियों के बीच लड़ाई-झगड़े से लेकर बहस और प्यार-तकरार तक सब कुछ देखने को मिल रहा है। शो में लगातार आ रहे नए ट्विस्ट ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। अब हाल ही में, बिग बॉस ने मुनव्वर के लिए गेम को काफी मुश्किल कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि शो में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने एंट्री ले ली है। अब इसके बाद मुनव्वर के रिश्ते मन्नारा चोपड़ा के साथ भी बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

BB17 Promo Salman Khan Bash Munawar Faruqui For Not Respecting Mannara Chopra in Weekend Ka Vaar
मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर - फोटो : सोशल मीडिया

आज 'बिग बॉस 17' के प्रतियोगियों को सलमान खान से रिएलिटी चेक मिलेगा। मुनव्वर फारूकी एक बार फिर गंभीर मुसीबत में पड़ते नजर आएंगे। पिछले हफ्ते से, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर को शो में कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। पहले उनकी कथित गर्लफ्रेंड आयशा खान घर में आईं और अब सलमान उन्हें घर वालों के सामने बेनकाब करेंगे।

BB17 Promo Salman Khan Bash Munawar Faruqui For Not Respecting Mannara Chopra in Weekend Ka Vaar
मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स द्वारा रिलीज हालिया प्रोमो में नजर आ रहा है कि मुनव्वर के रिश्ते अब इनकी सबसे अच्छी दोस्त मन्नारा के साथ भी बिगड़ते नजर आएंगे। मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर शुरू से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच चीजें उतनी अच्छी नहीं रही हैं। अब नए प्रोमो को देख सग रहा है कि इस दोस्ती में खटास देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
BB17 Promo Salman Khan Bash Munawar Faruqui For Not Respecting Mannara Chopra in Weekend Ka Vaar
सलमान खान और मुनव्वर फारुकी - फोटो : सोशल मीडिया

वीकएंड के वार एपिसोड में सलमान खान मुनव्वर पर निशाना साधते हुए और मन्नारा के बारे में बुरा बोलने पर सवाल करते नजर आएंगे। टीवी पर मन्नारा को जरूरतमंद और ध्यान आकर्षित करने के लिए बेचैन दिखाने के लिए सलमान मुनव्वर की खिंचाई भी करेंगे।

विज्ञापन
BB17 Promo Salman Khan Bash Munawar Faruqui For Not Respecting Mannara Chopra in Weekend Ka Vaar
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वीकएंड के वार पर रवीना टंडन और अब्दू रोजिक स्पेशल गेस्ट के तौर पर आने वाले हैं। अब्दू घरवालों के लिए सेंटा बनकर आते हैं, जिन्हें देख सलमान खान के चेहरे पर भी स्माइल आ जाती है।

Indian Army: कश्मीरी युवाओं के कौशल विकास के लिए भारतीय सेना की पहल, आयोजित किया फिल्म मेकिंग कोर्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed