फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिया खान की मौत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे मौत से जुड़े ऐसे-ऐसे सवाल

Wed, 13 Jan 2021 11:08 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 13 Jan 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
BBC releases documentary on Jiah Khan's suicide 'Death in Bollywood', Goes Viral In International Media!
jiah khan
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को आत्महत्या की थी. 7 साल पहले उनकी मौत ने पूरे देश को चौंका दिया था। जिया खान को उनके जुहू अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। इसी बीच जिया सुसाइड केस पर बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड' रिलीज की है, जो इंटरनेशनल दर्शकों के बीच वायरल हो रही है।
BBC releases documentary on Jiah Khan's suicide 'Death in Bollywood', Goes Viral In International Media!
फाइल फोटो

जिया खान की मौत पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण ब्रिटेन में बीबीसी पर हो रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री का पहला पार्ट सोमवार को प्रसारित किया गया है। यह कुल 3 पार्ट में बनी हैं। बाकी के दोनों पार्ट मंगलवार और बुधवार को प्रसारित होंगे। इस डॉक्यूमेंट्री में जिया की मां राबिया खान के अलावा आरोपी सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली का वर्जन भी शामिल किया गया है।

 
BBC releases documentary on Jiah Khan's suicide 'Death in Bollywood', Goes Viral In International Media!
jiah khan

गौरतलब है कि अभिनेत्री जिया खान ने साल 2013 में खुदकुशी कर ली थी। हालांकि, जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। जिया का शव उनके मुंबई के जुहू स्थित घर में मिला था। जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। जिया की खुदकुशी के बाद सूरज को जेल भी जाना पड़ा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BBC releases documentary on Jiah Khan's suicide 'Death in Bollywood', Goes Viral In International Media!
जिया खान
जिया खान की मौत के एक हफ्ते बाद उनकी बहन कविता को छह पन्नों का एक लेटर मिला। हालांकि, इस लेटर में किसी का नाम नहीं लिखा था। लेकिन, ये जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली की तरफ इशारा कर रहा था। इस लेटर में साफ लिखा था कि वह अंदर से टूट चुकी हैं। लगातार धोखा खाने के बाद उनके पास जीने की वजह नहीं बची है।

जिया खान ने अपने आखिरी खत में लिखा था, ''अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है। अगर तुम इसे पढ़ रहे हो, तो इसका मतलब है कि मैं या तो जा चुकी हूं या इसकी तैयारी में हूं। मैं अपना आने वाला कल तुम्हारे साथ में देखती थी। मगर तुमने मेरे उन सपनों को चूर चूर कर दिया। अब ऐसा लगता है कि जैसे मैं अंदर से मर चुकी हूं।''
 
 
विज्ञापन
BBC releases documentary on Jiah Khan's suicide 'Death in Bollywood', Goes Viral In International Media!
jiah khan
जिया खान ने अपने करियर में महज तीन फिल्मों में ही काम किया। जिया खान ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज भले ही जिया हमारे बीच नहीं हैं लेकिन लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बॉलीवुड में जाना जाता था। 'निशब्द' में वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं थीं। जिया, आमिर खान की फिल्म 'गजनी' और अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल' में भी नजर आईं थीं। हाउसफुल उनकी आखिरी फिल्म थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed