फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: कभी योद्धा तो कभी विंग कमांडर, 'केसरी 2' से पहले इन फिल्मों में रियल लाइफ हीरो बनकर छाए अक्षय

Sat, 05 Apr 2025 10:48 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 05 Apr 2025 10:48 AM IST
सार

Akshay Kumar’s Real Life Heroes Roles: अक्षय कुमार अक्सर सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में करते हैं, जिनमें वो असल जिंदगी के हीरोज की भूमिका को पर्दें पर उतारते हैं। केसरी चैप्टर 2 में वो एक बार फिर ऐसा ही करते दिख रहे हैं। लेकिन अक्षय इससे पहले भी कई फिल्मों में इस तरह के किरदार निभा चुके हैं। जानते हैं कौनसे हैं वो किरदार।

विज्ञापन
Before Kesari Chapter 2 Akshay Kumar Portray Real Life Heroes In His Films Like Padman, Kesari And Other
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और सेलेब्स से लेकर पब्लिक तक हर कोई ट्रेलर की तारीफ कर रहा है। फिल्म में जलियांवाला बाग में हुए भीषण नरसंहार और उसके पीछे की कहानी को दिखाया जाएगा। ट्रेलर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह और भी बढ़ गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार अंग्रेजों के शासन को हिला देने वाले वकील सी. शकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले भी अक्षय कुमार कई रियल लाइफ हीरोज का किरदार निभा चुके हैं। जानते हैं अक्षय के कुछ ऐसे ही किरदारों के बारे में, जिनमें अक्षय ने रियल लाइफ हीरोज को पर्दे पर उतारा है।

Before Kesari Chapter 2 Akshay Kumar Portray Real Life Heroes In His Films Like Padman, Kesari And Other
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar

स्काई फोर्स
इसी साल रिलीज हुई अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के पहले हवाई हमले की सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा के किरदार को निभाया है। जो उस वक्त असल में विंग कमांडर की भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

Before Kesari Chapter 2 Akshay Kumar Portray Real Life Heroes In His Films Like Padman, Kesari And Other
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पैडमैन
2018 में आई फिल्म ‘पैडमैन’ अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल होने वाले सेनेटरी पैड का आविष्कार किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अरुणाचलम मुरुगनाथम की भूमिका को ही निभाया है। यह फिल्म भी लोगों को पसंद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Kesari Chapter 2 Akshay Kumar Portray Real Life Heroes In His Films Like Padman, Kesari And Other
मिशन रानीगंज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिशन रानीगंज
मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू आईआईटी धनबाद के एक बहादुर और मेहनती खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल पर आधारित है, जिन्होंने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में फंसे 65 खनिकों को बचाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार प्रमुख भूमिका में हैं और उन्होंने रियल लाइफ हीरो खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय के अभिनय की काफी सराहना हुई थी।

विज्ञापन
Before Kesari Chapter 2 Akshay Kumar Portray Real Life Heroes In His Films Like Padman, Kesari And Other
केसरी - फोटो : सोशल मीडिया

केसरी
2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ भी असली घटना पर आधारित फिल्म है। फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई की एक अविश्वसनीय सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें 1897 में 21 सिखों की सेना ने 10,000 अफगानों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म में अक्षय ने हवलदार ईशर सिंह नाम के भारतीय योद्धा का किरदार निभाया है। जो असल घटना पर आधारित रियल हीरो हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed