Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
before shanaya kapoor rasha thadani amaan devgn khushi kapoor suhana khan ibrahim ali khan debut got attention
{"_id":"68664fe2edecd3f1670f1269","slug":"before-shanaya-kapoor-rasha-thadani-amaan-devgn-khushi-kapoor-suhana-khan-ibrahim-ali-khan-debut-got-attention-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shanaya Kapoor: शनाया से पहले इन स्टार किड्स के डेब्यू ने भी खूब बटोरी सुर्खियां, ज्यादातर फिल्में हुईं फ्लॉप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shanaya Kapoor: शनाया से पहले इन स्टार किड्स के डेब्यू ने भी खूब बटोरी सुर्खियां, ज्यादातर फिल्में हुईं फ्लॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 03 Jul 2025 03:13 PM IST
सार
Star Kids Debut: इन दिनों शनाया कपूर अपने डेब्यू को लेकर काफी सुर्खियों में हैं खासकर जब से उनकी फिल्म की ट्रेलर रिलीज हुआ है। शनाया से पहले भी कई स्टारकिड्स के डेब्यू और परफॉर्मेंस चर्चाओं में रहे।
विज्ञापन
1 of 6
विक्रांत मैसी, शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बॉलीवुड में नए चेहरों की एंट्री हमेशा से चर्चा का विषय रही है, खासकर जब वो स्टार किड्स हों। इस साल भी इंडस्ट्री में कई नए चेहरे नजर आए, जिनमें कुछ ने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। इन्हीं चेहरों में एक नाम इन दिनों चर्चा में है- शनाया कपूर।
शनाया कपूर का डेब्यू
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। विक्रांत मैसी के साथ नजर आने वाली इस फिल्म को संतोष सिंह ने निर्देशित किया है और इसका निर्माण जी स्टूडियोज तथा मिनी फिल्म्स ने मिलकर किया है। 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में सामने आया और तभी से शनाया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और ग्रेसफुल अदाकारी ने पहले ही उन्हें इंडस्ट्री का नया चेहरा बना दिया है। शनाया से पहले कई ऐसे स्टार किड्स रहे जिनके डेब्यू ने भी सुर्खियां बटोरी हैं।
राशा ठडानी
रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी ने इस साल फिल्म ‘अजाद’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन राशा की परफॉर्मेंस, खासकर उनकी डांसिंग और स्क्रीन अपील को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म 'आजाद' में अमन देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमन देवगन
अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने भी फिल्म ‘अजाद’ में राशा के साथ डेब्यू किया। फिल्म में उनके अभिनय को लेकर दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही, लेकिन अमन की मेहनत को लेकर कोई दो राय नहीं थी। दिलचस्प बात ये रही कि इस फिल्म में खुद अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आए।
4 of 6
इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने ‘नादानियां’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इब्राहिम की ऑन-स्क्रीन उपस्थिति और उनकी एक्टिंग की तारीफ कुछ नामचीन सितारों ने जरूर की।
विज्ञापन
5 of 6
द आर्चीज
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान और खुशी कपूर
साल 2023 में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘आर्चीज’ से सुहाना खान और खुशी कपूर ने एक्टिंग डेब्यू किया था। दोनों ने अपनी परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में एक नई पहचान बनाई और दर्शकों का ध्यान खींचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।