Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Before Umesh shukla These celebs Two Releases On Same Day Amitabh Bachchan To Priyadarshan Sanjay Dutt Taapsee
{"_id":"68c3f9fb12a1f66e2f035654","slug":"before-umesh-shukla-these-celebs-two-releases-on-same-day-amitabh-bachchan-to-priyadarshan-sanjay-dutt-taapsee-2025-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Two Releases On Same Day: एक ही दिन रिलीज हुईं इन दिग्गजों की दो फिल्में, नया नाम उमेश शुक्ला का भी शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Two Releases On Same Day: एक ही दिन रिलीज हुईं इन दिग्गजों की दो फिल्में, नया नाम उमेश शुक्ला का भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 12 Sep 2025 05:10 PM IST
सार
Two Movies Releases On The Same Day: फिल्मी दुनिया में अक्सर निर्माता-निर्देशक और सितारे यह सोचते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म का किसी से क्लैश न हो। इससे बचने के तमाम तरीके अपनाते हैं। मगर, इसी इंडस्ट्री में कई ऐसे उदाहरण भी हैं, जब कुछ निर्देशकों, सितारों की दो फिल्में एक ही दिन या एक ही वीकएंड में रिलीज हुईं। जानिए
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज शुक्रवार 12 सितंबर को कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इन्हीं में 'हीर एक्सप्रेस' और 'एक चतुर नार' का नाम भी शामिल है। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों फिल्मों के निर्देशक एक ही हैं। जी हां, 'ओएमजी' और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्में दे चुके निर्देशक उमेश शुक्ला ने ही 'हीर एक्सप्रेस' और 'एक चतुर नार' के निर्देशन की कमान संभाली है। उनसे पहले और भी कई निर्देशक और सितारों की फिल्में एक ही दिन दस्तक दे चुकी हैं। जानिए
2 of 9
दिल चाहता है-ये रास्ते हैं प्यार के
- फोटो : सोशल मीडिया
'दिल चाहता है' और 'ये रास्ते हैं प्यार के'
कलाकारः प्रीति जिंटा
साल 2001 की बात है। 'दिल चाहता है' और 'ये रास्ते हैं प्यार के' एक साथ 10 अगस्त को रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों में प्रीति जिंटा ने अहम भूमिका निभाई। 'दिल चाहता है' टिकट खिड़की पर औसत रही थी, मगर बाद में कल्ट फिल्म साबित हुई। वहीं, 'ये रास्ते हैं प्यार के' अपना करिश्मा नहीं दिखा सकी।
3 of 9
एतबार-खाकी
- फोटो : सोशल मीडिया
'खाकी' और 'एतबार'
कलाकारः अमिताभ बच्चन
साल 2004 में फिल्म 'खाकी' और 'एतबार' एक साथ रिलीज हुई थीं। दोनों फिल्में 23 जनवरी 2004 को रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों में अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए। 'खाकी' हिट रही थी। हालांकि, 'एतबार' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं जुटा पाई। इसके अलावा साल 2007 में भी अमिताभ बच्चन की फिल्में 'चीनी कम' और 'शूटआउट एड लोखंडवाला' भी दो दिन के अंतराल पर रिलीज हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
गरम मसाला-क्योंकि
- फोटो : सोशल मीडिया
'गरम मसाला'-'क्यों की'
निर्देशकः प्रियदर्शन
साल 2005! महीना नवंबर। और तारीख में सिर्फ एक दिन का फासला। प्रियदर्शन की फिल्म 'गरम मसाला' 02 नवंबर 2005 को रिलीज हुई थी। इसके एक दिन बाद 03 नवंबर को 'क्यों की' ने दस्तक दी। कॉमेडी फिल्म 'गरम मसाला' जबर्दस्त हिट साबित हुई। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखाई दिए। वहीं, सलमान खान और करीना कपूर अभिनीत 'क्यों की' अपना असर नहीं छोड़ पाई थी और फ्लॉप की लिस्ट में शामिल रही।
'फिर हेरा फेरी' और 'चुप चुप के'
कलाकार: सुनील शेट्टी और राजपाल यादव
साल 2006 में इन दोनों फिल्मों ने एक साथ दस्तक दी थी। 'फिर हेरा फेरी' में सुनील शेट्टी के साथ-साथ राजपाल यादव नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। यह 'हेरा फेरी' फिल्म का सीक्वल थी और इस फ्रेंचाईजी का तीसरा पार्ट आने वाला है। बता दें कि 'फिर हेरा फेरी' 9 जून 2006 को रिलीज हुई थी। इसी के साथ उसी दिन 'चुप चुप के' भी रिलीज हुई और इसमें भी सुनील शेट्टी और राजपाल यादव हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।