Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ben Affleck was see without his wedding ring fans are guessing trouble in paradise for him and Jennifer Lopez
{"_id":"66497b35ee214d07f8022242","slug":"ben-affleck-was-see-without-his-wedding-ring-fans-are-guessing-trouble-in-paradise-for-him-and-jennifer-lopez-2024-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ben Affleck: क्या टूट जाएगी 'बेनिफर' की जोड़ी! तलाक के अफवाहों के बीच पहली बार बिना वेडिंग रिंग के दिखे बेन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ben Affleck: क्या टूट जाएगी 'बेनिफर' की जोड़ी! तलाक के अफवाहों के बीच पहली बार बिना वेडिंग रिंग के दिखे बेन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 19 May 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि बेन एफ्लेक और उनकी सुपर स्टार सिंगर पत्नी जेनिफर लोपेज के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पिछले एक महीने से अलग घरों में रह रहे हैं। वहीं हाल में बेन एफ्लेक ने कुछ ऐसा किया है जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि बेन और जेन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आइए आपको बताते हैं आखिर बेन एफ्लेक ने ऐसा क्या किया है--
Ben Affleck Out Without Wedding Ring, First Time Since Split from J Lo | Click to read more 👇 https://t.co/iuW558EA3C
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की जोड़ी हॉलीवुड के मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को हॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में लोग जानते हैं। बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज के फैंस दोनों को प्यार से 'बेनिफर' बुलाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री के लाखों लोग दीवाने हैं।
3 of 5
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं पिछले कुछ दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म है कि बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों के बीच में अलगाव हो गया है। वे एक महीने से अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। ऐसे में पिछले दिनों बेन एफ्लेक पहली बार बिना शादी के अंगूठी के स्पॉट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेन एफ्लेक जेनिफर लोपेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया बेन एफ्लेक की बिना अंगूठी वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कई फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की शादी टूटने वाली है। हालांकि अभी तक बेन एफ्लेक या जेनिफर लोपेज की तरफ से इस विषय में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
5 of 5
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
'गॉन गर्ल' स्टार बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते रहे हैं। पिछले शुक्रवार को इन सभी अफवाहों के बीच बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज एक साथ एक कार्यक्रम में साथ नजर आए थे। वहीं अब फैंस बेन एफ्लेक को बिना वेडिंग रिंग के देखकर परेशान हो रहे हैं कि आखिर चौबीस घंटे में ऐसा क्या हो गया जिसकी वजह से बेन एफ्लेक ने यह कदम उठाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।