'द लंच बॉक्स', 'डियर जिंदगी', 'पीकू' और 'लापता लेडीज' ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें देखते-देखते चेहरे पर मुस्कान आने लगती है। इन चारों फिल्मों की कहानी लीक से हटकर हैं। खास बात यह है कि इन्हें कई-कई बार देखा जा सकता है और हर बार ये देखने वाले को अच्छा महसूस करा देती है।
Bollywood Films: अच्छा फील कराने का दम रखती हैं ये हिंदी फिल्में, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'द लंचबॉक्स' भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल हैं, जो दर्शकों का अच्छा महसूस कराने का दम रखती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीकू
8 मई 2015 को रिलीज हुई फिल्म 'पीकू' की कहानी दिल को छू लेती है। फिल्म की कहानी बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जिनके बीच नोंक झोंक चलती रहती है, लेकिन एक यात्रा के दौरान सब कुछ बदल जाता है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान ने अहम भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।
द लंच बॉक्स
दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'द लंचबॉक्स' भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल हैं, जो दर्शकों का अच्छा महसूस कराने का दम रखती है। फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, लेकिन दशक बीत जाने के बाद भी इसका जादू कायम है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे खाने के टिफिन के गलत पते पर पहुंचने से दो लोगों के बीच दोस्ती कायम होती है। इसका निर्देशन रितेश बत्रा ने किया है, जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म भी है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निमरत कौर ने भी अहम किरदार निभाया है।
डियर जिंदगी
'डियर जिंदगी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसे गौरी शिंदे ने डायरेक्ट किया था। फिल्म का कहानी कायरा नाम के एक पात्र पर आधारित है, जो अपने जीवन में मची उथल-पुथल से परेशान रहती है, लेकिन उसके जीवन तब करवट लेने लगता है, जब उसकी मुलाकात एक मनोवैज्ञानिक डॉ. जहांगीर खान से होती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
लापता लेडीज
‘लापता लेडीज’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन किरण राव ने किया है। फिल्म 1 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी गांव में ब्याही गई दो दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी के बाद गलती से अदला-बदली हो जाती है। फिल्म में लड़कियों की आजादी से जुड़े सवालों पर बातचीत की गई है। ‘लापता लेडीज’ गंभीर बात को हंसी-मजाक के साथ कह देती है। फिल्म में रवि किशन, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, सतेंद्र सोनी और दुर्गेश कुमार ने अभिनय किया है।