फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर मनोज बाजपेयी ने की बात, बोले- हमेशा खास रहेगी ये फिल्म

Tue, 30 Jul 2024 08:34 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 30 Jul 2024 08:34 AM IST
सार

अपूर्व सिंह कार्की और मनोज बाजपेयी एक नए कोर्ट रूम ड्रामा के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में मनोज बाजपेयी ने वकील की भूमिका निभाई है। फिल्म में वह एक धर्मगुरु द्वारा अन्याय की शिकार लड़कियों को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
Bhaiyya Ji Actor Manoj Bajpayee On his film Sirf Ek Banda Kafi Hai Said Audience gave me lot of Love
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के मशूहर अभिनेता मनोज बाजपेयी 100 से ज्यादा फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में न सिर्फ अलग-अलग जॉनर की फिल्में की हैं, बल्कि नए-नए निर्देशकों के साथ भी काम किया है। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' ऐसी ही एक फिल्म है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशिन में बनी 'सिर्फ एक बंदा काफी है' एक कोर्टरूम ड्रामा है। हाल ही में अभिनेता ने अपनी इस फिल्म को लेकर एएनआई से बात की है।

Bhaiyya Ji Actor Manoj Bajpayee On his film Sirf Ek Banda Kafi Hai Said Audience gave me lot of Love
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

अपूर्व सिंह कार्की और मनोज बाजपेयी एक नए कोर्ट रूम ड्रामा के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में मनोज बाजपेयी ने वकील की भूमिका निभाई है। फिल्म में वह एक धर्मगुरु द्वारा अन्याय की शिकार लड़कियों को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म को रिलीज हुए एक साल हो गया है। मगर आज भी इसे दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है।

Bhaiyya Ji Actor Manoj Bajpayee On his film Sirf Ek Banda Kafi Hai Said Audience gave me lot of Love
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

मनोज बाजपेयी ने एएनआई से एक बातचीत में कहा, 'सिर्फ एक बंदा काफी है ने इतिहास रच दिया। इतने सारे लोगों ने इसे देखा है। इसे बहुत सारे पुरस्कार मिले। लोगों ने इसकी सराहना की और इसे प्यार और सम्मान दिया। मेरे लिए यह फिल्म हमेशा खास रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhaiyya Ji Actor Manoj Bajpayee On his film Sirf Ek Banda Kafi Hai Said Audience gave me lot of Love
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

अपनी नए कोर्ट रूम ड्रामा को लेकर मनोज ने पत्नी शबाना रजा बाजपेयी के जन्मदिन पर एक खास घोषणा की थी। अभिनेता ने साझा किया कि वह अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित एक नए कोर्ट रूम ड्रामा में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। फिल्म इस फिल्म का कोई टाइटल नहीं है। ऑरेगा स्टूडियो द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है, जिसके निर्माता मनोज बाजपेयी, विक्रम खाखर और शबाना रजा बाजपेयी हैं।

विज्ञापन
Bhaiyya Ji Actor Manoj Bajpayee On his film Sirf Ek Banda Kafi Hai Said Audience gave me lot of Love
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर एक बिलियन वॉच मिनट हासिल किए हैं। ये इस फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब दर्शक मनोज बाजपेयी के नए कोर्ट रूम ड्रामा को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। 

Sonu Sood: कभी एक कमरे में 12 लड़कों के साथ रहते थे सोनू सूद, आज 'नेशनल हीरो' बन जीत रहे फैंस का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed