Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ghulam actress Mita Vashisht said Aamir Khan might have treated her better if she was a commercial actress
{"_id":"66a855029d7719412e09e9f1","slug":"ghulam-actress-mita-vashisht-said-aamir-khan-might-have-treated-her-better-if-she-was-a-commercial-actress-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mita Vashisht: वर्षों बाद मीता वशिष्ठ का छलका दर्द, कहा- आमिर खान उनके साथ बेहतर व्यवहार करते अगर वो…","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mita Vashisht: वर्षों बाद मीता वशिष्ठ का छलका दर्द, कहा- आमिर खान उनके साथ बेहतर व्यवहार करते अगर वो…
आमिर खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें इंडस्ट्री में परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाना जाता है। वह चीजों को प्लान तरीके से करने में विश्वास रखते हैं, लेकिन फिल्म ‘गुलाम’ में उनकी सह-कलाकार रहीं मीता वशिष्ठ को उनकी यह बात पसंद नहीं आई थी। हाल में ही लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें आमिर का चीजों को पहले से प्लान करने का स्वभाव पसंद नहीं आया।
2 of 5
मीता वशिष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम @mitavasisht
मीता ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर वह मसाला फिल्मों की अभिनेत्री होतीं, तो शायद आमिर उनके साथ बेहतर व्यवहार करते। उन्होंने कहा कि आमिर और वो दोनों अलग-अलग तरह के अभिनय वाली दुनिया से आते हैं। इससे संबंधित फिल्म से जुड़ा एक वाकया साझा करते हुए उन्होंने कहा कि महेश भट्ट उन्हें सीन समझा रहे थे और इस बीच उन्होंने सुझाव दिया कि वह अपनी तरफ से भी इसमें इम्पोवाइज करते हुए कुछ और सुधार करेंगी।
3 of 5
मीता वशिष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम @mitavasisht
उन्होंने आगे बताया कि ये सुनते ही आमिर ने उनकी तरफ देखा और कहा,'इम्प्रोवाइज।' उन्होंने कहा कि आमिर को यह शब्द पसंद नहीं आया। एक और वाकया का जिक्र करते हुए मीता ने कहा कि आमिर एक सीक्वेंस को समझा रहे थे और कह रहे थे कि ‘जब मैं यह करूंगा, तो तुम यह करो’। इस पर उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘नहीं। तुम वही करो जो तुम्हें करना है, मैं वही करूंगी जो मुझे करना है।’
Sonu Sood: कभी एक कमरे में 12 लड़कों के साथ रहते थे सोनू सूद, आज 'नेशनल हीरो' बन जीत रहे फैंस का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीता वशिष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम @mitavasisht
आमिर ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसे पता चलेगा कि आगे क्या होगा, तो उन्होंने आमिर को मौके पर चीजें देखने और उसके अनुसार प्रतिक्रिया देने को कहा। अभिनेत्री के मुताबिक, आमिर सभी चीजों को पहले से ही तय कर के रखना चाहते थे, जबकि उन्हें इस तरह काम करने का तरीका बिलकुल पसंद नहीं था।
सिनेमाघरों में डेडपूल एंड वूल्वरिन की धूम, जानें अन्य फिल्मों का हाल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।