भूमि पेडनेकर अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म भक्षक को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। भारत के साथ यह फिल्म वैश्विक मंच पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी बहन समीक्षा के जन्मदिन पर उनके लिए एक खास पोस्ट साझा किया है और अपनी फिल्म भक्षक को लेकर भी कई खुलासे किए हैं आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Bhakshak: 'बहुत कम फिल्में महिलाओं को समाज में बदलाव लाने का अवसर देती है', भूमि का भारतीय सिनेमा पर कटाक्ष
भूमि ने बहन के लिए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो सामू। हमारे परिवार की रोशनी हैं तुम। हमारी खुशी और ताकत का एकमात्र कारण हो तुम। हमें तुम पर पर बहुत गर्व है। अब तुम बड़ी हो गई हो, काम के प्रति तुम्हारा जुनून और धैर्य हमें भी आगे बढ़ने की सीख देता है। भगवान का शुक्र है कि तुम हमारे जीवन में आई। हमारे परिवार को तुमने पूरा किया है।"
View this post on Instagram
हाल ही में, भूमि को 'भक्षक' में उनके किरदार के लिए दर्शकों की खूब सराहना मिली थी। फैंस का अपार प्रेम मिलने पर अभिनेत्री ने कहा, "एक कलाकार के रूप में मेरे किरदार को फिल्म इंडस्ट्री मीडिया और दर्शकों से प्रशंसा मिल रही है। मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात कुछ नहीं है। मैं अपने काम के प्रति बहुत भावुक हूं, मेरी हर फिल्म में ऐसा होता है। मेरे दिल में यह फिल्म एक विशेष स्थान रखती है।''
बात करें फिल्म 'भक्षक' की तो इस फिल्म में भूमि समाज के भक्षकों का नकाब नोंचती नजर आई हैं। अभिनेत्री फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में हैं, जो बालिका गृह में बच्चियों के साथ होने वाले शोषण की हकीकत सामने लाती हैं। यह फिल्म नौ फरवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
Sameer Anjaan: बैंक की नौकरी छोड़ी, मुंबई में नौ साल संघर्ष किया, शौच के लिए लाइन लगाई और...