भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल की फिल्म 'राजाराम' का नया 'चुम्मा-चुम्मा' रिलीज हो गया। इस गाने में अभिनेता की केमिस्ट्री आकांक्षा पुरी के साथ जमी है। आकांक्षा पहली दफा किसी भोजपुरी गाने में नजर आई हैं। इस गाने में आकांक्षा और खेसारी ने धमाकेदार डांस किया है। लेकिन, उससे भी ज्यादा जबर है खेसारी का अंदाज। अभिनेता लंबे बालों वाले लुक में बिल्कुल जुदा लग रहे हैं।
Chumma Chumma Song: 'राजाराम' के 'चुम्मा-चुम्मा' गाने में छा गए खेसारी-आकांक्षा, डांस तो डांस अंदाज भी लाजवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह 'राजाराम' फिल्म का पहला गाना है। यह गाना दरअसल अमिताभ की फिल्म 'हम' के गाने 'चुम्मा चुम्मा' का भोजपुरी वर्जन है। 'हम' में यह गाना अमिताभ बच्चन और किमी काटकर पर फिल्माया गया था। गाना हिट रहा था। अब 'राजाराम' का चुम्मा चुम्मा खेसारी लाल यादव और मीका दी वोटी विनर आकांक्षा पुरी पर फिल्माया गया है।
खेसारी और आकांक्षा पर फिल्माया गया यह गाना शिल्पी राज और खेसारी ने गाया है। सारेगामा के इंस्टा हैंडल से इस गाने को रिलीज करने की जानकारी साझा की गई है और लिखा है, 'इस गाने को बहुत प्यार दीजिए। इस पर रील्स बनाइए'। इस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि 'गर्दा उड़ा दिया'। फैंस को खेसारी का अंदाज बहुत शानदार लगा है। उनकी फिटनेस देखते बन रही है। साथ ही लंबे बालों में वह जम रहे हैं।
A post shared by Saregama Hum Bhojpuri (@saregamahumbhojpuri)
फिल्म 'राजाराम' को निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस बना रहे हैं। इस फिल्म के जरिए आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ली है। गाने में उनका अंदाज काफी हॉट है। फिल्म के इस 'चुम्मा चुम्मा' गाने के गीतकार पिंकू बाबा हैं और संगीतकार विनय विनायक। गाने को मिल रहे प्यार के लिए खेसारी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
यह फिल्म का आइटम नंबर है। इसमें बोल्डनेस का भरपूर तड़का लगाया गया है। गाने में नए जमाने के साउंड और विजुअल का इस्तेमाल किया गया है। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसे अब तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।