फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: विद्या या माधुरी, कौन असली मंजुलिका? दो चुड़ैल को साथ देख छूटे कार्तिक के पसीने

Wed, 09 Oct 2024 02:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 09 Oct 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 trailer released kartik aaryan triptii dimri vidya balan madhuri dixit in anees bazmee film
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज है। निर्माताओं ने अब दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। अब हवेली का दरवाजा खुल चुका है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर में निर्माताओं ने दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया है। आखिरकार ट्रेलर में माधुरी दीक्षित के किरदार को सामने लाया गया। रूह बाबा और मंजुलिका के बीच ही नहीं, बल्कि दो चुड़ैल यानी माधुरी और विद्या के किरदार के बीच भी खौफनाक टकराव देखने को मिला।


 

bhool bhulaiyaa 3 trailer released kartik aaryan triptii dimri vidya balan madhuri dixit in anees bazmee film
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर हॉरर ही नहीं कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म के डायलॉग से लेकर दृश्य तक, सब कुछ काफी दिलचस्प लग रहा है। ट्रेलर की शुरुआत विद्या बालन के किरदार से होती है, जो इतिहास का काला पन्ना सामने लेकर आई हैं और वे अब अपने सिंहासन के लिए लौटी हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन रूह बाबा के रूप में वापसी कर रहे हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित दोनों ही मंजुलिका के किरदार में हैं।
bhool bhulaiyaa 3 trailer released kartik aaryan triptii dimri vidya balan madhuri dixit in anees bazmee film
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म का तीन मिनट पचास सेकंड का ट्रेलर रूह बाबा की सामान्य हरकतों और तृप्ति डिमरी के साथ आगे बढ़ता है। कहानी रक्तघाट नामक एक राज्य में सामने आती है। कथावाचक इसे इतिहास में अभूतपूर्व घटना बताते हैं। एक खौफनाक मोड़ के साथ, माधुरी दीक्षित का किरदार एक सदियों पुरानी आत्मा के रूप में सामने आता है, जो रक्तघाट के लोगों को परेशान करने के लिए छोड़ दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 trailer released kartik aaryan triptii dimri vidya balan madhuri dixit in anees bazmee film
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रेलर ने दर्शकों को उत्साहित करने के लिए काफी कुछ दिया है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि दो आत्माएं या मंजुलिकाएं अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए एक-दूसरे से कैसे प्रतिस्पर्धा करेंगी। वहीं, दूसरी ओर भूतों को पकड़ने का धंधा करने वाले कार्तिक अब दो मंजुलिका के बीच घिर चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें यह भी पहचानना है कि विद्या या माधुरी में से असली मंजुलिका कौन हैं।

विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 trailer released kartik aaryan triptii dimri vidya balan madhuri dixit in anees bazmee film
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म में शानदार सहायक कलाकार हैं, जिनमें राजपाल यादव, विजय राज, अश्विनी कालसेकर, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा और अन्य शामिल हैं। यह फिल्म एक नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' से होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed