सब्सक्राइब करें

Akshara Singh: अमेरिका की धरती पर भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का सम्मान, पोस्ट साझा कर लिखा- 'कभी सोचा नहीं था'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 May 2025 05:14 PM IST
सार

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह को अमेरिका की धरती पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जताई है।

विज्ञापन
Bhojpuri Queen Akshara singh got BJANA USA Appreciation Award shares post on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन के नाम से मशहूर अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। अब अमेरिका की धरती पर उन्होंने भारत का मान बढ़ाया है। अभिनेत्री को बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA USA) की तरफ से सम्मानित किया गया है। इसकी खुशी अक्षरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से साझा की है।

Trending Videos
Bhojpuri Queen Akshara singh got BJANA USA Appreciation Award shares post on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बोलीं- 'यह अवॉर्ड मेरी मेहनत और सपनों की जीत'
अक्षरा को BJANA USA की तरफ से एप्रीसिएशन अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने आज सोमवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'कभी सोचा नहीं था कि बिहार के एक छोटे से कोने से चलकर अमेरिका की धरती पर अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करूंगी। आज जब BJANA USA से मुझे प्रशंसा पुरस्कार मिला। यह सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं है, मेरी मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Queen Akshara singh got BJANA USA Appreciation Award shares post on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अमेरिका तक पहुंचाई मिट्टी की खुशबू
अक्षरा सिंह ने आगे लिखा है, 'भारत से इतनी दूर आकर जब लोग बिहार का नाम सम्मान और सराहना के साथ लेते हैं, तो लगता है जैसे वर्षों की तपस्या रंग लाई है। उस मिट्टी से जुड़ाव, जिसने मुझे सब कुछ सिखाया और आज उसी मिट्टी की खुशबू को मैंने अमेरिका तक पहुंचाया'।⁣
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


Bhojpuri Queen Akshara singh got BJANA USA Appreciation Award shares post on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय और बिहारी होने पर गर्व
अभिनेत्री ने आगे लिखा है, 'यह अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह हर उस लड़की का है जो बड़े सपने देखती है, हर उस इंसान का है जो अपनी जड़ों से जुड़े रहकर आगे बढ़ता है। BJANA USA को तहे दिल से धन्यवाद। इतनी दूर होकर भी अपने लोगों को जोड़ने, पहचान देने और सम्मानित करने के लिए। आज एक भारतीय, एक बिहारी होने पर पहले से कहीं ज्यादा गर्व महसूस हो रहा है'।

John Abraham: ‘मैं बड़े पर्दे के लिए बना हूं’, जॉन अब्राहम ने बताया क्यों नहीं करते ओटीटी की फिल्में या सीरीज

विज्ञापन
Bhojpuri Queen Akshara singh got BJANA USA Appreciation Award shares post on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने दी बधाई
अक्षरा के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई, आप पर गर्व है। ऐसे और सम्मान आपके पास आने हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी शेरनी'। एक यूजर ने लिखा, 'हमें आपके ऊपर गर्व है'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed