सिनेमा के इन सितारों की भी लोकप्रियता भी बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है। अपनी दमदार अदाकारी से इन सितारों ने देश-विदेश में काफी नाम कमाया है। बात अगर भोजपुरी फिल्म जगत की हो तो भोजपुरी गानों को कैसे भूला जा सकता है। शादी हो या पार्टी भोजपुरी गानों के बिना महफिल अधूरी लगती है। इन गानों के बजते ही पैर अपने आप थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। भोजपुरी फिल्मों के ये सुपरस्टार्स न केवल अपनी एक्टिंग, बल्कि अपनी आलीशान लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। जी हां, लग्जरी लाइफस्टाइल के मामले में ये सितारे बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं। भोजपुरी के इन स्टार्स को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शोक है। चलिए जानते हैं उन भोजपुरी सितारों के बारे में, जिनके पास शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है।
Bhojpuri Celebs: इन भोजपुरी सितारों के पास हैं कई शानदार लग्जरी कार, बीएमडब्ल्यू से रेंज रोवर तक का है कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भोजपुरी स्टार पवन सिंह का दमदार एक्टर होने के साथ-साथ वह एक सिंगर भी हैं। उन्होंने कई भोजपुरी गानों में अपनी आवाज दी है। अभिनेता महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। पवन ने साल 2017 र्सिडीज बेंज GLE250d कार खरीदी थी, जिसकी कीमत 78.58 लाख है। इसके अलावा उनके पास फॉर्च्यूनर कार और कई गाड़ियां हैं।
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव निरहुआ नाम से मशहूर हैं। पवन सिंह की तरह ही इन्हें भी महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शौक है। एक्टर के पास रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर कार है। इन्होंने भोजपुरी की कई दमदार फिल्में की हैं इसके अलावा राजनीति भी यह अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी की गिनती भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों में होती है। अभिनेता होने के साथ ही वह एक मशहूर गायक भी हैं। मनोज तिवारी के पास पांच लग्जरी गाड़िया हैं, जिनमें ऑडी की Q7, मर्सिडीज बेंज, होंडा सिटी और फॉर्च्यूनर शामिल है। अभिनेता होने के अलावा मनोज भारतीय जनता पार्टी के नेता भी हैं।
रवि किशन
अभिनेता रवि किशन अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। एक्टर के पास कई लग्जरी गाड़िया हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, जगुआर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। जगुआर एक्सएफ की कीमत 49.78 लाख से 61.39 लाख रुपये तक है।