फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khesari Lal Yadav Song: 'यादव जी के झंडा' की अपार सफलता के बाद खेसारी लाए इसका दूसरा पार्ट, एकदम बवाल है गाना

Fri, 15 Nov 2024 10:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Nov 2024 10:31 AM IST
सार

करीब नौ साल पहले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना आया 'यादव जी के झंडा'। यह गाना फैंस को खूब पसंद आया। साथ ही यह डिमांड भी की गई कि इसका दूसरा भाग आना चाहिए। अब खेसारी इसका दूसरा पार्ट भी फैंस के बीच लेकर हाजिर हो चुके हैं।

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav and Shilpi Raj Komal Singh New Bhojpuri Song yadav ji ke jhanda 2 Released
'यादव जी के झंडा-2' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। हाल ही में उनकी फिल्म 'राजाराम' रिलीज हुई है। छठ के मौके पर अभिनेता ने इस फिल्म का उपहार अपने चाहने वालों को दिया। इसके बाद खेसारी ने आज शुक्रवार को एक और तोहफा दिया है। उनका गाना 'यादव जी के झंडा 2' रिलीज हुआ है। यह दरअसल, नौ साल पहले आए खेसारी के ही गाने 'यादव जी के झंडा' का दूसरा पार्ट है। 

Khesari Lal Yadav and Shilpi Raj Komal Singh New Bhojpuri Song yadav ji ke jhanda 2 Released
'यादव जी के झंडा-2' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

रिलीज होते ही छाया गाना
खेसारी ने कल गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गाने का मोशन पोस्टर जारी किया था। साथ ही इसकी रिलीज को लेकर जानकारी दी थी गाने का पोस्टर देख फैंस खुशी से झूम उठे। आज 15 नवंबर को गाना रिलीज कर दिया गया है। यह गाना आज सुबह West Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। रिलीज के चंद घंटों में ही इसे दो लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं। 

Khesari Lal Yadav and Shilpi Raj Komal Singh New Bhojpuri Song yadav ji ke jhanda 2 Released
'यादव जी के झंडा-2' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

एकदम बवाल है गाना
यह गाना खेसारी लाल यावद और शिल्पी राज ने गाया है। इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। विनय विनायक का संगीत है। गाना खेसारी लाल और कोमल सिंह पर फिल्माया गया है। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है। इस आइटम नंबर में खेसारी और कोमल का काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav and Shilpi Raj Komal Singh New Bhojpuri Song yadav ji ke jhanda 2 Released
'यादव जी के झंडा-2' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उनकी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'हिट की 100 फीसदी गारंटी है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शेर का कमबैक हो चुका है'। एक यूजर ने लिखा, '100 मिलियन वाला गाना आ चुका है। कोई विरोध करने वाला नहीं है'।
Krushna Abhishek: रवींद्रनाथ टैगोर का मजाक उड़ाने पर बुरा फंसे कृष्णा अभिषेक, बंगाली कवि ने लगाई लताड़

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav and Shilpi Raj Komal Singh New Bhojpuri Song yadav ji ke jhanda 2 Released
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@akanksha8000

इस वजह से ट्रोल के निशाने पर अभिनेता
खेसारी अपने नए गाने और हालिया रिलीज फिल्म को लेकर जहां तारीफें बटोर रहे हैं, वहीं एक सोशल मीडिया पोस्ट के चक्कर में वे ट्रोल के निशाने पर भी आ गए हैं। दरअसल, अकांक्षा पुरी ने कल गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया। इसमें वे और खेसारी जिम में वर्कआउट करते नजर आए। बैकग्राउंड में दोनों का नया गाना 'लटक जईब' चलता दिख रहा है। दोनों का अंदाज इतना बोल्ड है कि यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। 

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Puri🧚♀️ (@akanksha8000)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed