फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लंबे समय तक टिके रहने के लिए हर दिन मेहनत करनी पड़ती है; नेपो किड कहे जाने पर बोलीं रवि किशन की बेटी

Fri, 31 Jul 2026 03:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 31 Jul 2026 03:53 PM IST
सार

Riva Kishan: रवि किशन की बेटी रिवा किशन अपने भविष्य को लेकर बहुत सकारात्मक हैं। वह अपने पिता का नाम इस्तेमाल करने के साथ-साथ अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती हैं।

विज्ञापन
Rivva Kishan on the nepo kid tag says I saw the hard work of my father Ravi Kishan
रवि किशन, रिवा किशन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrivakishan
अभिनेता रवि किशन की बेटी रिवा किशन ने नेपो कहे जाने पर अपनी बात रखी है। हाल ही में वह रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आई थीं। उनका कहना है कि वह रवि किशन का सरनेम इस्तेमाल करने के साथ-साथ कुछ खास फायदे और दबाव भी महसूस करती हैं।
Rivva Kishan on the nepo kid tag says I saw the hard work of my father Ravi Kishan
रिवा किशन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrivakishan
मैंने कड़ी मेहनत देखी है
टाइम्स ऑफ इंडिया ने रिवा किशन के हवाले से लिखा 'मैंने बहुत करीब से देखा है कि इस प्रोफेशन में असल में क्या चाहिए होता है। लोग अक्सर सफलता देखते हैं लेकिन मैंने उसे पाने के लिए बरसों का अनुशासन, हिम्मत और कड़ी मेहनत देखी है। अपने पिता को अलग-अलग इंडस्ट्रीज में काम करते और खुद को लगातार बदलते हुए देखकर मैंने सीखा कि लंबे समय तक टिके रहने के लिए हर दिन मेहनत करनी पड़ती है।'

फातिमा ने खुद को क्यों बताया मुसीबत खड़ी करने वाली लड़की? 'तीन कौवे' के सेट से साझा की नई तस्वीरें

Rivva Kishan on the nepo kid tag says I saw the hard work of my father Ravi Kishan
रिवा किशन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrivakishan
अपनी जगह बनाऊंगी
वह आगे कहती हैं, 'मुझे रवि किशन की बेटी होने पर बहुत गर्व है, यह मेरी पहचान का एक ऐसा हिस्सा है, जिससे मैं कभी पीछे नहीं हटूंगी। लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि एक एक्टर के तौर पर मुझे अपनी अलग पहचान बनानी होगी और अपनी जगह खुद बनानी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rivva Kishan on the nepo kid tag says I saw the hard work of my father Ravi Kishan
रिवा किशन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrivakishan
उम्मीद तो रहेगी
वह कहती हैं 'उम्मीदें तो हमेशा रहेंगी, चाहे मेरे सरनेम की वजह से हों या इसलिए कि लोग यह देखने के लिए उत्सुक हों कि मैं क्या नया लेकर आती हूं। मैंने इसे दबाव के बजाय प्रेरणा के तौर पर देखा है। मेरे लिए सफलता का मतलब अपने पिता की परछाई से बाहर निकलना नहीं है, बल्कि अपनी खुद की पहचान के साथ आत्मविश्वास से खड़े होना है।'
विज्ञापन
Rivva Kishan on the nepo kid tag says I saw the hard work of my father Ravi Kishan
रिवा किशन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrivakishan
गलती से सीखूंगी
उन्होंने कहा 'मैंने इस सफर को कभी ऐसा नहीं माना कि मुझे अपने पिता से अलग होना है, न ही ऐसा कि यह मुझे विरासत में मिल जाएगा। उनकी विरासत उनकी अपनी है, मेरी जिम्मेदारी अपनी खुद की पहचान बनाना है। अगर मैं कामयाब होती हूं, तो मैं चाहूंगी कि यह मेरी लगातार अच्छी परफॉर्मेंस की वजह से हो। अगर मैं नाकाम होती हूं, तो मैं उससे सीखना चाहूंगी। मैं और और मजबूत होकर वापसी करना चाहूंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed