कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के जाने-पहचाने अभिनेता हैं। उन्होंने पिछली कुछ फिल्मों से अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए काफी सराहना मिली है। बॉलीवुड में अंदरुनी और बाहरी की चर्चा काफी ज्यादा होती रहती है। अब कार्तिक ने फिल्म इंडस्ट्री में एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर अपने अनुभवों को साझा किया है।
Kartik Aaryan: बॉलीवुड में बाहरी होने पर कार्तिक का बयान, 'जगह बनाने और बराबरी के लिए करना पड़ता है संघर्ष'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भूल भुलैया 3' अभिनेता ने इंडस्ट्री में बाहरी के तौर पर अपने अनुभवों को लेकर बात करते हुए कहा कि जब आप इंडस्ट्री से नहीं होते हो, तो पहचान और अवसर पाना चुनौतीपूर्ण होता है। अभिनेता ने कहा, "जब आप इंडस्ट्री से नहीं होते हैं, तो अवसर मिलना या आपके काम को पहचान मिलना मुश्किल होता है। इसका असर भी आप पर ही पड़ता। आपको सब कुछ शुरू से सीखना होता है, अपनी जगह खुद बनानी होती है और बराबरी का व्यवहार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।"
जी क्यू इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिनता ने इंडस्ट्री में बाहरी के तौर पर अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी बात की। अभिनेता ने अवसर मिलने और पहचान बनाने के दौरान आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री से जुड़े न होने से नुकसान भी हो सकता है। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि उन्हें अक्सर आश्चर्य होता है कि अगर उन्हें भी वही फायदे मिलते, जो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को मिलते हैं, तो उनका करियर कितना अलग होता। कार्तिक ने कहा, "यह महसूस करने के लिए बहुत आत्मनिरीक्षण करना पड़ा कि बाहरी व्यक्ति होना कोई कमजोरी नहीं है। मैंने अब तक जो कुछ भी किया है, वह मेरी अपनी मेहनत का फल है।"
Hansal Mehta: हंसल मेहता ने पूरी की ‘गांधी’ की शूटिंग, क्रू मेंबर्स के साथ साझा की तस्वीरें
कार्तिक आर्यन ने इससे पहले बॉक्स ऑफिस नतीजों की महत्वता को लेकर भी बात कर चुके हैं। मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि बॉक्स ऑफिस के नतीजे महत्वपूर्ण हैं। अभिनता ने कहा था कि अगर कोई यह कहता है कि बॉक्स ऑफिस मायने नहीं रखता, तो वह झूठ बोल रहा है, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके अनुसार सफलता का मापदंड ये है कि समय के साथ उसे कैसे याद किया जाता है और उसे लेकर कैसी बातें की जाती हैं।
'उम्र के हिसाब से काम करना पसंद करूंगी', शो में रोमांटिक सीन नहीं करेंगी 'आध्या'
बताते चलें कि कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म 'चंदू चैंपियन' को काफी सराहना मिली थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन की बहुमुखी अभिनय क्षमता देखने को मिली थी। बात करें कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की, तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर व्यस्त हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होगी, जो 'भूल भुलैया' सीरीज की तीसरी किस्त है। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आने वाली हैं।
OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा थ्रिलर का मजा, दहाड़ेगा गॉडजिला और कंधार हाईजैक की रोमांचक कहानी से होंगे रूबरू