तृप्ति डिमरी को आज किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक के बाद एक सफल फिल्में दे कर उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता और फैंस के बीच अपनी स्वीकृति को साबित किया है। इन दिनों अभिनेत्री अपनी फिल्मी सफर का आनंद ले रही हैं। लैला मजनू से करियर की शुरुआत करने के बाद फिल्म दर फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली तृप्ति हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनने की ओर अग्रसर हैं। इस बीच अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में अपने शुरुआती दिनों का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड में बड़ा नाम बनाने का ठान लिया था।
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने किया शुरुआती दिनों का जिक्र, एक टिप्पणी से शुरू हुआ बड़ा नाम बनाने का जुनून
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू के दौरान तृप्ति डिमरी ने बताया कैसे एक टिप्पणी ने उनके अंदर कुछ कर दिखाने का जूनून पैदा किया। अभिनेत्री ने कहा, "किसी ने मुझे ताना मारा और कुछ बहुत ही घटिया बात कही और उस दिन मैंने सोचा कि मैं बिना कुछ किए शहर नहीं छोड़ सकती।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि जब कोई इंडस्ट्री में नया होता है, तो वह अक्सर सही और गलत के बीच अंतर नहीं कर पाता। इस टिप्पणी ने ही उनके अंदर एक जूनून पैदा किया, जिससे उन्होंने मुंबई में कुछ बड़ा कर दिखाने का प्रण ले लिया।
इस बातचीत के दौरान 30 वर्षीय तृप्ति ने जोर देते हुए कहा कि जो चीज सही है और किसी के लिए काम करती है, जरूरी नहीं है कि वो दूसरे के लिए भी काम करे। अभिनेत्री ने अपने शुरुआती दिनों को लेकर कहा कि उन दिनों, बहुत भ्रम और अराजकता थी। अब भी बहुत अराजकता है, लेकिन वो तब के हालातों की बजाय मौजूदा हालातों को ज्यादा पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, अब, मेरे पास सांस लेने, खाने या सोने का समय नहीं है।"
Anupam Kher: 'मैंने रिश्तों को खराब करने की कोशिश नहीं की', नसीरुद्दीन शाह से हुई कहासुनी पर बोले अनुपम खेर
'भूल भुलैया 3' अभिनेत्री ने आगे कहा कि हमेशा प्रकिया और यात्रा का आनंद लेना चाहिए। अपने फिल्मी सफर के दौरान हुई कठिनाईयों का उदाहरण देते हुए तृप्ति ने कहा कि ऐसे दिन हुआ करते थे, जब उनके पास कोई काम नहीं था। उन्होंने कहा कि हर ऑडिशन से उन्हें खारिज कर दिया जाता था, जिससे उन्हें खुद की प्रतिभा पर भी संदेह होने लगा था। अभिनेत्री ने इसमें जोड़ते हुए बताया कि कई बार ऐसे भी हालात थे कि उस दौरान उन्हें जाना भी नहीं चाहिए था, लेकिन वह किसी तरह से गईं और किरदार हासिल किए।
Sobhita Dhulipala: शुरू हो गई शोभिता और नागा चैतन्य की शादी से पहले की रस्में, देखें 'पसुपु दंचदम' की तस्वीरें
तृप्ति ने आगे कहा, "ऐसे भी दिन थे, जब मैं अपनी दीवारों पर वॉलपेपर लगाती रहती थी, क्योंकि मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं था। मैं खुद से कहती थी कि एक दौर आएगा,जब तुम्हारे पास यह करने का समय नहीं होगा। मैं बहुत आभारी हूं कि वो दिन आ गए।" बात करें तृप्ति के वर्क फ्रंट की, तो वह इस दिवाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 1 नवंबर, 2024 को रिलीज होगी, जहां इसकी टक्कर सिंघम अगेन से होने वाली है।
करवाचौथ पर पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं मीरा राजपूत
