Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bhool Bhulaiyaa 3 Director Anees Bazmee Recalls How He Got Vidya Balan for Manjulika in horror comedy film
{"_id":"6708be05e5e03eff7e090356","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-director-anees-bazmee-recalls-how-he-got-vidya-balan-for-manjulika-in-horror-comedy-film-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3: जानिए भूल भुलैया 3 में विद्या की मंजुलिका के रूप में कैसे हुई थी एंट्री, अनीस का खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhool Bhulaiyaa 3: जानिए भूल भुलैया 3 में विद्या की मंजुलिका के रूप में कैसे हुई थी एंट्री, अनीस का खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:27 AM IST
सार
इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ और प्रशंसक विद्या बालन को 17 साल बाद मंजुलिका की भूमिका में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। फिल्म भूल भुलैया 3 के निर्माता अनीस बज्मी ने बताया कि उन्हें पता था कि विद्या बालन इस भूमिका के लिए सबसे सही अभिनेत्री रहेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ और प्रशंसक विद्या बालन को 17 साल बाद मंजुलिका की भूमिका में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। फिल्म भूल भुलैया 3 के निर्माता अनीस बज्मी ने बताया कि उन्हें पता था कि विद्या बालन इस भूमिका के लिए सबसे सही अभिनेत्री रहेंगी।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म भूल भुलैया की तीसरी फ्रैंचाइजी के पहले भाग में विद्या बालन की मंजुलिका की भूमिका को प्रशंसकों ने काफी सराहा था, वहीं प्रशंसक तीसरे भाग के ट्रेलर में भी उनके किरदार की सराहना कर रहे हैं। निर्देशक अनीस ने अपने हालिया इंटरव्यू में पर्दे के पीछे की कहानी सुनाई कि कैसे उन्होंने विद्या को इस प्रोजेक्ट के लिए कास्ट किया और स्क्रिप्ट सुनने के बाद उनकी क्या प्रतिक्रिया थी।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने कहा कि उन्हें पता था कि विद्या बालन इस रोल के लिए सबसे सही अभिनेत्री हैं। उन्होंने कहा, "मुझे तो हमेशा लगता था कि यह मंजुलिका जो है अगर वो विद्या जी कर ले।" उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली फिल्म में बहुत शानदार काम किया था और उनके अभिनय के लिए उन्हें बहुत प्यार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, अनीस ने कहा, “हमने विद्या जी से संपर्क किया और उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई। मैंने जो कहानियां सुनी हैं उसमें एक ही कहानी है जो मुझे बहुत अच्छी लगती है।' जब नैरेशन था तो मैंने 10 मिनट का नैरेशन दिया था और ये जानना चाह रहा था कि उन्हें क्या लग रहा है। मैंने जब सुनाया तो वह बहुत उत्साहित थीं और विद्या ने कहा था कि बहुत मजा आएगा।''
विज्ञापन
5 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में विद्या के किरदार को लेकर अनीज और विद्या लगभग 10 से 15 दिनों के बाद फिर से मिले और विद्या बालन ने पहले ही यह फिल्म करने का फैसला कर लिया था। अनीस बज़्मी ने आगे कहा, “इससे अच्छा क्या हो सकता है कि भूल भुलैया 3 में ये 17 साल बाद वापस आई। बहुत खूबसूरत काम किया है।" भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और मुराद खेतानी द्वारा निर्मित भूल भुलैया 3 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव के साथ-साथ माधुरी दीक्षित भी हॉरर का तड़का लगाती नजर आएंगी।
Jigra First Day First Show Cancel: आलिया भट्ट की जिगरा का पहले दिन का शो हुआ कैंसल, जानिए आखिर क्या रही वजह?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।