Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Singham Again star Deepika Padukone spoke about the negativity she faced over her diction for Om Shanti Om
{"_id":"6708b9f259f742e8d90905ab","slug":"singham-again-star-deepika-padukone-spoke-about-the-negativity-she-faced-over-her-diction-for-om-shanti-om-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: 'ओम शांति ओम' के बाद दीपिका की भाषा और टैलेंट का उड़ाया गया था मजाक, 17 साल बाद छलका दर्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: 'ओम शांति ओम' के बाद दीपिका की भाषा और टैलेंट का उड़ाया गया था मजाक, 17 साल बाद छलका दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'ओम शान्ति ओम' से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। दीपिका ने एक से बढ़ के एक फिल्में की हैं और अपने दमदार अभिनय के दम पर अपने फैंस के दिलों को जीता है। हालांकि, अब दीपिका ने बताया है कि ओम शांति ओम के वक्त उनके अभिनय और भाषा का लोगों ने खूब मजाक उड़ाया था। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में, अपने बॉलीवुड करियर के शुरुआती दिनों में जिस तरह की नेगेटिविटी का सामना किया, उसके बारे में बताया। इसके साथ ही दीपिका ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने सारी ट्रोलिंग को काफी पॉजिटिव नोट पर लिया था।
हाल ही में, एरियाना हफिंगटन के साथ एक साक्षात्कार में, अभिनेत्री ने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की और बताया कि शाहरुख खान की ओम शांति ओम में उनकी भाषा और अभिनय की कैसे आलोचना की गई थी। दीपिका ने कहा कि उनकी पहली फिल्म की रिलीज के बाद कुछ खराब रिव्यूज मिले, जिसने काम के प्रति उनके नजरिए को प्रभावित किया।
दीपिका ने कहा, "अभिनेत्री ने कहा कि कभी-कभी ट्रोलिंग को भी पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिए। जब मेरी पहली फिल्म ओम शांति ओम रिलीज हुई, तो कुछ बुरे रिव्यूज मिले, लेकिन मुझे यह एक बुरी समीक्षा याद है, जिसने मुझे खुद पर काम करने के लिए प्रेरित किया। इसने मेरे उच्चारण, मेरे अभिनय के बारे में बात की। नेगेटिविटी कभी-कभी एक अच्छी चीज होती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे क्या बनाते हैं।
दीपिका अगली बार रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी उर्फ 'लेडी सिंघम' के रूप में नजर आएंगी। अजय देवगन की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।