फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan Movies: इन कॉमेडी फिल्मों में भी जलवा बिखेर चुकी हैं विद्या बालन, सिनेमाघरों में जमकर गूंजे ठहाके

Fri, 01 Nov 2024 01:47 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 01 Nov 2024 01:47 AM IST
सार

Vidya Balan Comedy Movies: विद्या बालन इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इससे पहले भी उन्होंने कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Lage Raho Munna Bhai Heyy Babyy are the comedy films of Vidya Balan
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

 विद्या बालन को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वो हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए काफी पसंद किया जाता है। विद्या ने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। पर्दे पर उन्होंने कई जॉनर की फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 के लिए चर्चा में हैं, इसलिए आज इस कड़ी में हम बात करेंगें विद्या बालन की कॉमेडी फिल्मों के बारे में। 

Bhool Bhulaiyaa 3 Lage Raho Munna Bhai Heyy Babyy are the comedy films of Vidya Balan
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

'भूल भुलैया 3'
भूल भूलैया 3 एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म आज, एक नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अभिनेत्री भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के अपने आइकॉनिक किरदार मंजुलिका की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में विद्या के अलावा कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव, विजय राज, संजय मिश्रा आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार ने किया है। 

Bhool Bhulaiyaa 3 Lage Raho Munna Bhai Heyy Babyy are the comedy films of Vidya Balan
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

'भूल भुलैया'
साल 2007 में रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म से भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की नींव रखी गई थी। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा, राजपाल यादव, अमीषा पटेल आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले किया गया था। इस फिल्म के 15 साल बाद भूल भुलैया 2 को रिलीज किया गया, लेकिन इसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन नजर नहीं आए थे। 
Priyanka Chopra: लंदन में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका ने मनाई दिवाली, निक जोनस भी भारतीय परिधान में आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Lage Raho Munna Bhai Heyy Babyy are the comedy films of Vidya Balan
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

'हे बेबी'
ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है, जो साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मितऔर साजिद खान द्वारा निर्देशित है। फिल्म में अक्षय कुमार, फरदीन खान, रितेश देशमुख, विद्या बालन, बोमन ईरानी आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म की मूल कहानी मलयालम फिल्म थूवलस्पर्शम (1990) पर आधारित है, जो अमेरिकी फिल्म थ्री मेन एंड ए बेबी (1987) का रूपांतरण है। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने बेहद उत्साह के साथ मनायी दिवाली, साझा कीं त्यौहार से जुड़ी प्यारी तस्वीरें

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Lage Raho Munna Bhai Heyy Babyy are the comedy films of Vidya Balan
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

'लगे रहो मुन्नाभाई'
'लगे रहो मुन्ना भाई' साल 2006 में रिलीज हुई एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने लिखा, संपादित और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण विनोद चोपड़ा फिल्म्स के बैनर तले विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। ये फिल्म साल 2003 में आई मुन्ना भाई एमबीबीएस की सीक्वल है। फिल्म में विद्या बालन के साथ संजय दत्त और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।   


Amy Jackson: शादी के दो महीने बाद ही एमी जैक्सन ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, प्रशंसकों ने दी बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed