फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: इस दिन दहशत फैलाएगा 'भूल भुलैया 3' की टीजर! फिल्म से कार्तिक आर्यन की भूतिया झलक आई सामने

Fri, 16 Aug 2024 10:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 16 Aug 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release in end of august kartik aaryan first glimpse out from film as rooh baba
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब: T-Series

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही प्रशंसकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जो प्रशंसकों को उत्साहित कर देगी। कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' का टीजर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2', अखय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' की थिएट्रिकल रिलीज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला था। हालांकि, निर्माताओं ने इस योजना को टाल दिया।

Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release in end of august kartik aaryan first glimpse out from film as rooh baba
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले खबर थी कि फिल्म का टीजर स्त्री 2 के बीच में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन निर्माताओं ने इसे टाल दिया, क्योंकि दोनों फिल्में भूल भुलैया 3 और स्त्री एक ही जॉनर की हैं। वहीं अब यह तय हो गया है कि फिल्म के टीजर कब धमाल मचाएगा। अभी निर्माताओं की ओर से टीजर तो नहीं, लेकिन हॉरर कॉमेडी की पहली झलक दिखाई  जिसमें कार्तिक की भूतिया वापसी दिखाई गई है। भूल भुलैया 3 की पहली झलक अब रिलीज हो गई है, लेकिन प्रशंसकों को फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार है।

Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release in end of august kartik aaryan first glimpse out from film as rooh baba
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का टीजर इस साल अगस्त के अंत तक आएगा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भूल भुलैया 3 की पहली झलक साझा की है। उन्होंने भूल भुलैया 3 के टीजर रिलीज के बारे में भी सभी को अपडेट किया है। इस महीने के अंत तक इसके रिलीज होने की उम्मीद है। हॉरर कॉमेडी के टीजर रिलीज की तारीख के बारे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। भूल भुलैया 3 के टीजर रिलीज को टाले जाने की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release in end of august kartik aaryan first glimpse out from film as rooh baba
फिल्म 'भूल भुलैया 3' रैप अप - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

उनके ट्वीट में बताया गया था कि अफवाहों के विपरीत टीजर रिलीज में कोई स्थगन नहीं है। इस बीच भूल भुलैया 3 का बहुप्रतीक्षित टीजर अगस्त के अंत तक आने की उम्मीद है, तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। भूल भुलैया 3 की शूटिंग 2 अगस्त को पूरी हो गई, कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर खबर साझा करते हुए कहा था, 'अरे पगलो...'इट्स अ रैप फॉर भूल भुलैया 3। हवेली का दरवाजा एक बार फिर खुलने के लिए तैयार हो चुका है। इस दिवाली मिलते हैं।'

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release in end of august kartik aaryan first glimpse out from film as rooh baba
फिल्म 'भूल भुलैया 3' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

भूल भुलैया 2 एक ब्लॉकबस्टर थी, जिसने दुनिया भर में लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म की तीसरी किस्त के लिए बहुत उम्मीदें हैं। कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इस फिल्म में विद्या बालन अपनी मंजुलिका की भूमिका को दोहराएंगी। भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed