Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sooraj Barjatya dedicated his national film award to Rajshri Productions said feels like he climbed Everest
{"_id":"66bf82c9c38e7cd76e0f3d41","slug":"sooraj-barjatya-dedicated-his-national-film-award-to-rajshri-productions-said-feels-like-he-climbed-everest-2024-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sooraj Barjatya: सूरज ने राजश्री प्रोडक्शंस को समर्पित किया पुरस्कार, कहा- आज मैंने एवरेस्ट पर चढ़ाई कर ली","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sooraj Barjatya: सूरज ने राजश्री प्रोडक्शंस को समर्पित किया पुरस्कार, कहा- आज मैंने एवरेस्ट पर चढ़ाई कर ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:18 PM IST
सार
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब जीत लिया है। उन्होंने इसे राजश्री प्रोडक्शंस को समर्पित किया, जिसकी स्थापना उनके दादा ने की थी। इस खास दिन पर सूरज ने कहा कि वो 35 सालों से कहानियां सुनाने आ रहे हैं और उनका यह सफर अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
1 of 5
सूरज बड़जात्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब जीत लिया है। उन्होंने इसे राजश्री प्रोडक्शंस को समर्पित किया, जिसकी स्थापना उनके दादा ने की थी। इस खास दिन पर सूरज ने कहा कि वो 35 सालों से कहानियां सुनाते आ रहे हैं और उनका यह सफर अभी जारी रहेगा।
2 of 5
सूरज बड़जात्या और बोमन ईरानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूरज बड़जात्या को 'ऊंचाई' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। सूरज का मानना है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार फिल्म उद्योग को एकजुट करते हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों में हर भाषा में बनने वाली फिल्मों का उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है।
3 of 5
ऊंचाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था, जिसे याद करते हुए सूरज ने कहा कि उस वक्त वो एक नए निर्देशक थे और उन्होंने जो खुशी महसूस की थी, वो बेजोड़ थी और आज 'ऊंचाई' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिलने पर उन्हें शांति का एहसास हो रहा है। आज की खुशी कहीं ज्यादा गहरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऊंचाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूरज बड़जात्या ने दिलचस्प अंदाज में 'ऊंचाई' फिल्म के संदर्भ के साथ अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लग रहा है कि आज उन्होंने अपने एवरेस्ट की चढ़ाई कर ली है। सूरज ने कहा कि 'ऊंचाई' फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस के 75वें साल में बनाई गई थी। उन्होंने पुरस्कार को राजश्री प्रोडक्शंस और परिवार के बुजुर्गों को समर्पित करते हुए कहा कि हम अपने बुजुर्गों से लगातार सीखते हैं। हम इस तरह की कहानियां बताते हैं, जो प्रेरणादायक होती हैं और एक-दूजे पर विश्वास करना सिखाती हैं।
'ऊंचाई' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी डेंग्जोंग्पा, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा ने अभिनय किया था। इसकी कहानी दोस्ती पर आधारित है, जिसमें तीन रिटायर हो चुके दोस्त अपने एक दोस्त की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा पर निकलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।