फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhootnath 3: एक बार फिर 'भूतनाथ' बन लोगों को हंसाने और डराने आएंगे अमिताभ बच्चन? शाहरुख खान का भी मिलेगा साथ!

Thu, 07 Nov 2024 08:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 07 Nov 2024 08:06 PM IST
सार

लोकप्रिय 'भूतनाथ' फ्रेंचाइजी अपनी तीसरी फिल्म 'भूतनाथ 3' के साथ वापसी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अभी भी स्क्रिप्टिंग चरण में है और इसका निर्माण भूषण कुमार और बीआर फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bhootnath 3 in progress Amitabh Bachchan And Shah Rukh Khan to return for film franchise reports
भूतनाथ - फोटो : एक्स

2008 में अमिताभ बच्चन ने विवेक शर्मा द्वारा निर्देशित 'भूतनाथ' में प्यारे भूत की भूमिका निभाई थी, जिसमें शाहरुख खान ने एक कैमियो किया था। छह साल बाद अमिताभ बच्चन नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'भूतनाथ रिटर्न्स' में लौटे, जिसने फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को मजबूत किया। शाहरुख दूसरे भाग में भी दिखाई दिए। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्माता भूषण कुमार और बीआर फिल्म्स एक नई किस्त के साथ 'भूतनाथ' फ्रेंचाइजी को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे हैं।

Bhootnath 3 in progress Amitabh Bachchan And Shah Rukh Khan to return for film franchise reports
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

इस दिन शुरू होगी शूटिंग
कहा जा रहा है कि लोकप्रिय 'भूतनाथ' फ्रेंचाइजी अपनी तीसरी फिल्म 'भूतनाथ 3' के साथ वापसी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अभी भी स्क्रिप्टिंग चरण में है और इसका निर्माण भूषण कुमार और बीआर फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। परियोजना से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी और अगले साल रिलीज की तारीख तय की जाएगी।

Bhootnath 3 in progress Amitabh Bachchan And Shah Rukh Khan to return for film franchise reports
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

फिल्म के लिए कलाकारों पर दांव
दावा किया गया कि 'भूतनाथ 3' के लिए कलाकारों का चयन अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की वापसी तय है। कहा गया कि पहले और दूसरे भाग में खान की छोटी सी भूमिका थी, लेकिन निर्माता तीसरे भाग के लिए बड़ा लक्ष्य बना रहे हैं।' हालांकि, यह बताया गया कि अंत में ये सभी निर्णय फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhootnath 3 in progress Amitabh Bachchan And Shah Rukh Khan to return for film franchise reports
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

फ्रेंचाइजी का होगा विस्तार
'भूतनाथ' फ्रेंचाइजी हॉरर और कॉमेडी के अपने अनोखे मिश्रण के लिए मशहूर है, जिसमें एक प्यारा भूत नायक के रूप में है। यह अनूठी अवधारणा इसे शैली की अन्य फिल्मों से अलग बनाती है। भूतनाथ को अन्य सभी हॉरर कॉमेडी से अलग करने वाली बात यह है कि 'भूतनाथ' में भूत प्यारा है और एक निजी कारण से वापस आता है। फ्रेंचाइजी के विस्तार की योजनाओं के बारे में भी खुलासा किया गया।

विज्ञापन
Bhootnath 3 in progress Amitabh Bachchan And Shah Rukh Khan to return for film franchise reports
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

आधिकारिक एलान बाकी
भूषण कुमार, जिन्होंने एक और सफल हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी भूल भुलैया का निर्माण किया है, वह भूतनाथ 3 की संभावित सफलता के प्रति आश्वस्त हैं। सूत्र ने अपना विश्वास व्यक्त किया कि इस फ्रेंचाइजी को और अधिक विस्तारित करने की बहुत अधिक संभावना है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी भी शुरुआती दिन हैं और फिलहाल ध्यान निर्माण के अन्य पहलुओं पर आगे बढ़ने से पहले स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने पर है।  हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर निर्माताओं की ओर से घोषणा का इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed