फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: फ्लॉप फिल्मों की कतार में 'भक्षक' भूमि के लिए बनी संजीवनी, कहा- यह किरदार था बेहद चुनौतीपूर्ण

Mon, 04 Mar 2024 01:36 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 01:36 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Talk about Bhakshak Actress said this character was very challenging for me know full details
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी फिल्म 'भक्षक' की लेकर चर्चा में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं, समीक्षकों ने भी 'भक्षक' और फिल्म में भूमि के किरदार की खूब सराहना की है। अपने किरदार को मिल रही प्रशंसा से भूमि काफी खुश हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में 'भक्षक' की सफलता और फिल्मों के चयन को लेकर बातचीत की। इस दौरान भूमि ने कहा कि दर्शकों से 'भक्षक' को मिली रही प्रतिक्रिया से काफी खुश हूं।

Bhumi Pednekar Talk about Bhakshak Actress said this character was very challenging for me know full details
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में भूमि की पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' को नौ साल पूरे हो गए। इस फिल्म की सफलता और प्रतिक्रिया को याद करते हुए भूमि ने कहा, 'भक्षक की सफलता मुझे अपनी फिल्म हिट फिल्म की याद दिलाती है। मुझे अपनी पहली फिल्म के साथ बिल्कुल ऐसा ही महसूस हो रहा है, जैसा अभी मैं भक्षक के साथ महसूस कर रही हूं। मैं वाकई बहुत खुश हूं'।

Bhumi Pednekar Talk about Bhakshak Actress said this character was very challenging for me know full details
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

साक्षात्कार में भूमि ने 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा', 'बधाई दो' और 'शुभ मंगल सावधान' जैसी सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों को लेकर कहा, 'मुझे ऐसी फिल्में करना पसंद है। ऐसी फिल्में दर्शकों को भी खूब पसंद आते हैं और इनके किरदार समाज पर एक गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। मुझे अपने काम से लोगों को प्रभावित करना पसंद है। मैं चाहती हूं कि मैं जो भी भूमिका करूं, उसमें अपना 100% दूं, चाहे वह किरदार जैसा भी हो।  
Anuradha Paudwal: पंकज उधास को याद कर भावुक हुईं अनुराधा पौडवाल, दोनों ने साथ में गाए थे ये लोकप्रीय गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar Talk about Bhakshak Actress said this character was very challenging for me know full details
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमि ने आगे कहा कि कई बार ऐसा भी होता है कि मेरी फिल्म में कोई सामाजिक संदेश नही होता, लेकिन फिल्म मेरा किरदार हमेशा दमदार रहता है। इस दौरान भूमि ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। भूमि ने बताया, 'भक्षक की शूटिंग खत्म करने के बाद मैंने तुरंत 'थैंक यू फॉर कमिंग' की शूटिंग शुरू कर दी थी। भक्षक की शूटिंग काफी कठिन थी। हालांकि, 'थैंक यू फॉर कमिंग' की शूटिंग के बाद मैं भक्षक की शूटिंग के दौरान की मानसिक स्थिति से बाहर आ सकी। क्योंकि यह एक कॉमेडी फिल्म थी और भक्षक एक बेहद गंभीर मुद्दे पर आधारित थी'।
Anant-Radhika: 15 चुनिंदा तस्वीरों में देखें अनंत-राधिका के प्री वेडिंग जश्न के खास पल, ऐसे लगा चार चांद

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Talk about Bhakshak Actress said this character was very challenging for me know full details
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमि ने आगे कहा, 'मैंने हमेशा अपने करियर में प्रयोग किए हैं। अब एक अभिनेता के लिए ये मायने नहीं रखता कि उसकी फिल्म कहां रिलीज होगी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस रिलीज को लेकर थोड़ा दबाव अधिक होता है क्योंकि फिल्मों को उनके प्रदर्शन और आंकड़ों के आधार पर आंका जाता है। मेकर्स और एक्टर्स को नंबर गेम में नहीं फंसना चाहिए'।
Avinash Tiwary: जब अमिताभ ने लगाया था 'मडगांव एक्सप्रेस' स्टार को गले, बीते दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed