फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taaza Khabar Season 2: भुवन बाम की एक झलक पाने लिए बेकरार हुए फैंस, ताजा खबर सीजन 2 के सेट पर उमड़ी भीड़

Mon, 01 Apr 2024 02:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 Apr 2024 02:24 PM IST
विज्ञापन
Bhuvan Bam mobbed on sets of Taaza Khabar season 2 fans were eager to capture a moment with youtuber
भुवन बाम ताजा खबर सीजन 2 के सेट से - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्टर और यूट्यूबर भुवन बाम की वेब सीरीज ताजा खबर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज को देखने के बाद अभिनेता के फैंस खुशी से झूम उठे थे और भुवन बाम की तारीफ करते थक नहीं रहे थे। यह एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज थी। सीरीज की अपार सफलताओं के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। हाल ही में, ताजा खबर सीजन 2 की शूटिंग के दौरान भुवन से मिलने के लिए सेट पर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Bhuvan Bam mobbed on sets of Taaza Khabar season 2 fans were eager to capture a moment with youtuber
भुवन बाम ताजा खबर सीजन 2 के सेट से - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेट पर भुवन को देखने पहुंचे फैंस
प्रसिद्ध अभिनेता और यूट्यूबर भुवन बाम ने बहुप्रतीक्षित ताजा खबर सीजन 2 की शूटिंग के दौरान खुद को प्रशंसकों से घिरा पाया। ऑन और ऑफ-स्क्रीन दोनों में अपने अभिनय से दर्शकों की तारीफ बटोरने वाले भुवन की लोकप्रियता इतनी है कि सेट पर ही प्रशंसक उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़े। रात के समय यूट्यूबर की एक झलक पाने के लिए फैंस का तांता लग गया था।
Bhuvan Bam mobbed on sets of Taaza Khabar season 2 fans were eager to capture a moment with youtuber
भुवन बाम ताजा खबर सीजन 2 के सेट से - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भुवन ने फैंस के साथ खिंचाई तस्वीर
देर रात शूटिंग करने के बाद भी भुवन ने समय निकाला और अपने फैंस से मिले। यही नहीं, उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिए।  भुवन बाम ने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं सच में अपने फैंस के प्यार और समर्थन लिए उनका धन्यवाद करता हूं। उनका उत्साह ही मुझे स्क्रीन पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। ताजा खबर सीजन 2 की शूटिंग हो चुकी है। अब मैं बस दर्शकों के लिए इसे जल्द से जल्द स्क्रीन लाने के लिए बेताब हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhuvan Bam mobbed on sets of Taaza Khabar season 2 fans were eager to capture a moment with youtuber
भुवन बाम ताजा खबर सीजन 2 के सेट से - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस को भुवन की ताजा खबर सीजन 2 की रिलीज का इंतजार
बता दें कि वेब सीरीज ताजा खबर भुवन बाम की डेब्यू सीरीज थी। इसमें उनके अलावा श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। इसमें यह दिखाया गया है कि किस प्रकार एक सफाई कर्मचारी अचानक अमीर बन जाता है। भुवन बाम अपनी कॉमेडी वीडियो से दर्शकों का काफी मनोरंजन कर चुके हैं। अब दर्शकों को इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है।
 
Twinkle Khanna: ट्विंकल का फूड डिलीवरी एप पर तंज, बोलीं- शाकाहारी को शुद्ध और दूसरे को अशुद्ध बताना गलत है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed