कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो "बिग बॉस 15" अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इस बार का 'वीकेंड का वार' कुछ कंटेस्टेंट्स के लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है। हाल ही में आए प्रोमो के मुताबिक रविवार को बिग बॉस के घर में कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स अपने फेवरेट सदस्य को सपोर्ट करते हुए नजर आऐंगे। इस दौरान नेहा भसीन और अभिजीत के बीच जमकर लड़ाई होती है।
Big Boss15: अभिजीत बिचुकले पर भड़कीं नेहा भसीन, सलमान के सामने जूते से मारने की दी धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिजीत पर बरसती दिखीं नेहा भसीन
इस प्रोमो वीडीयो में नेहा भसीन बिग बॉस के कंटेस्टेंट अभिजीत को घर में उनके बर्ताव को लेकर फटकार लगाती हैं। नेहा ने कहा, "अगर पैर की जूती बोलोगे तो अंदर आकर जूते से ही मारूंगी"। यह सुनते ही अभिजीत ने जवाब में कहा, "अगर ये किया तो मेरी भाभी तुझे टकला कर देंगी।" ऐसा स्टेटमेंट देकर उन्होंने न केवल नेहा को बल्की सलमान को भी अचमभे में डाल दिया।
करण के लिए भी भारी रहा यह रविवार
इस हफ्ते सलमान खान करण कुंद्रा को डांटते हुए नजर आएंगे। तेजस्वी को सपोर्ट करते हुए कश्मीरा शाह ने करण की बैंड बजाई। उन्होंने कहा, "तुम तेजस्वी से कितनी बदतमीजी से बात करते हो। करण तुम टॉप पांच में आना भी डिजर्व नहीं करते।" उन्होंने तेजस्वी को अपने दिमाग का इस्तेमाल करने की सलाह तक दे डाली।
सलमान ने भी लगाई करण की क्लास
कश्मीरा शाह से पहले करण को सलमान खान ने खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने करण को एक टास्क के दौरान शमिता, तेजस्वी और निशांत की मदद न करने के लिए फटकार लगाई। सलमान उन्हें ये कहते नजर आए कि तुम लाइफ में किसी के लिए स्टैंड लेना नहीं चाहते हो या फिर तुम्हे स्टैंड लेना आता ही नहीं है।