{"_id":"61d3f8437b83840c6e3613f0","slug":"bts-squade-rm-and-jin-of-bts-squad-beat-covid-19-freed-from-quarantine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BTS Squad: बीटीएस स्कवॉड के आरएम और जिन ने दी कोरोना को मात, क्वारंटाइन से मिली मुक्ति","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BTS Squad: बीटीएस स्कवॉड के आरएम और जिन ने दी कोरोना को मात, क्वारंटाइन से मिली मुक्ति
कोरियन पॉप बैंड, बीटीएस के दो सदस्य आरएम और जिन कोरोना से पूरी तरह से उबर चुके हैं। साउथ कोरियन म्यूजिक एजेंसी 'बिगहिट म्यूजिक' ने आज ही यह घोषणा की कि 25 दिसंबर को वायरस की चपेट में आए आरएम और जिन अब ठीक हैं। उन्हें अब क्वारंटाइन का पालन नहीं करना होगा।
2 of 5
बीटीएस बैंड
बिगहिट म्यूजिक एजेंसी ने फैन कम्युनिटी फोरम वेवर्स पर साझा किए गए बयान में कहा, "आरएम और जिन पिछले दस दिनों से घर पर इलाज करवा रहे थे। अब वे अपना हर दिन का कामकाज शुरू करने के लिए एकदम ठीक हैं।"
3 of 5
बीटीएस बैंड के सदस्य।
फैंस को किया धन्यवाद
म्यूजिक एजेंसी ने कहा, "हम उन सभी फैंस को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने कलाकारों की सेहत के लिए चिंता दिखाई और उनके लिए प्रार्थना भी की। हम कलाकारों के स्वास्थ्य को हमेशा प्राथमिकता देंगे। हम कोविड-19 के सारे नियमों का भी पूरी सतर्कता से पालन करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुगा।
- फोटो : Social Media
सुगा भी दे चुकी हैं कोरोना को मात
बैंड की सदस्य सुगा, आरएम और जिन से एक दिन पहले कोविड-19 पॉजिटिव आए थे। उन्हें सोमवार को कोविड-19 से उबरने के बाद क्वारंटाइन से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
बीटीएस ग्रुप।
- फोटो : Social Media
रेस्ट की घोषणा कर चुका था बैंड
बीटीएस ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में दिसंबर के महीने में लगातार चार इन-पर्सन कॉन्सर्ट किए थे। उन्होंने इसके बाद घोषणा की थी, "हम थोड़े दिनों तक रेस्ट करना चाहते हैं, जिससे हमारे ग्रुप में रचनात्मक ऊर्जा बढ़े और हम रिर्चाज हो पाएं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।