फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sreejita De: 'निर्देशक ने मेरा कंधा पकड़ा और फिर...', श्रीजिता डे ने साझा किया कास्टिंग काउच का दर्दनाक अनुभव

Fri, 08 Mar 2024 12:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 08 Mar 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestant Sreejita De has opened up about her shocking casting couch experience
श्रीजिता डे - फोटो : insta

लोकप्रिय अभिनेत्री और बिग बॉस 16 की प्रतियोगी श्रीजिता डे ने हाल ही में अपने चौंकाने वाले कास्टिंग काउच अनुभव के बारे में खुलासा किया है। एक साक्षात्कार में, श्रीजिता ने खुलासा किया कि यह घटना तब हुई जब वह कोलकाता में एक वरिष्ठ निर्देशक के साथ मीटिंग के लिए गई थीं। अभिनेत्री के इस खुलासे से उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Bigg Boss 16 contestant Sreejita De has opened up about her shocking casting couch experience
श्रीजिता डे - फोटो : insta

 श्रीजिता ने खुलासा करते हुए कहा, "जब मैं केवल 17 साल की थी तब मैंने मनोरंजन इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। मैं पश्चिम बंगाल के हल्दिया नामक एक बहुत छोटे शहर से हूं। मेरी मां हमेशा मेरी सपोर्ट सिस्टम रही थीं, लेकिन इसके बावजूद मैं इन सबकी शिकार हो गई। मुझे लगता है कि समाज में ऐसे लोग काफी तादाद में भरे पड़े हैं। आपको हर एक कदम सोच समझ कर रखने की जरूरत है।"

Bigg Boss 16 contestant Sreejita De has opened up about her shocking casting couch experience
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि लोग उन्हें सिर्फ मीटिंग के लिए बुलाते थे और उनके पास देने के लिए कोई भूमिका या प्रोजेक्ट नहीं होता था। अभिनेत्री ने कहा, "मैं ऐसे लोगों से मिली हूं, जो काफी चालाक थे, जिनके पास देने के लिए कोई परियोजना नहीं थी लेकिन वे सिर्फ मीटिंग चाहते थे। वे कहते थे उनके पास इस बड़े निर्देशक की एक फिल्म है लेकिन बीच में कास्टिंग काउच शामिल था। मैं इस तरह के लोगों से मिली, लेकिन मैंने अपनी मां से कुछ भी नहीं छिपाया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestant Sreejita De has opened up about her shocking casting couch experience
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीजिता ने बताया,  "जब मैं 19 साल की थी, तो मुझे एक बंगाली फिल्म ऑफर की गई थी, जो एक हिंदी फिल्म की रीमेक थी। मुझे एक मीटिंग के लिए बुलाया गया था। मेरी मां कोलकाता में थीं और मैं अकेले डायरेक्टर के ऑफिस गई थी। उन्होंने जिस तरह से मेरा कंधा पकड़ा और जिस तरह से मुझसे बात की, वह मुझे पसंद नहीं आया। वह एक बूढ़े आदमी थे। भले ही आप बहुत छोटे हों, आप जानते हैं कि कौन सा स्पर्श सही नहीं है। मैंने अपना पर्स उठाया और ऑफिस से बाहर भाग गई।"

विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestant Sreejita De has opened up about her shocking casting couch experience
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह की चुनौतियों से पार पाने के बारे में श्रीजिता ने कहा, "मुझे आश्चर्य होता था कि लोगों की ऐसी मानसिकता कैसे हो सकती है। लेकिन मैं कभी भी बहकावे में नहीं आई। मैं काफी मजबूत थी और मुझे पता चला जहां अच्छा काम होता है, वहां लोग कभी भी गलत तरीके से आपसे संपर्क नहीं करेंगे।"

 

Shaitaan Twitter Review: 'शैतान' के वश में आए दर्शक, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही अजय-माधवन की फिल्म की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed