फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaitaan Twitter Review: 'शैतान' के वश में आए दर्शक, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही अजय-माधवन की फिल्म की तारीफ

Fri, 08 Mar 2024 12:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 08 Mar 2024 12:31 PM IST
सार

Shaitaan Twitter Review: 'शैतान' के वश में आए दर्शक, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही अजय-माधवन की फिल्म की तारीफ

विज्ञापन
Shaitaan Twitter Review: Social media reaction on R Madhavan Ajay Devgn and Jyotika movie
शैतान - फोटो : Social media

आर. माधवन और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'शैतान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। 'शैतान' को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और दर्शक भर-भरकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह काले जादू पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद राज भी हैं। 

Shaitaan Twitter Review: Social media reaction on R Madhavan Ajay Devgn and Jyotika movie
शैतान का फर्स्ट लुक पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर दर्शक जमकर सितारों के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी उन्हें खूब पसंद आई है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर यूजर्स फिल्म का पोस्टर साझा कर फिल्म की तारीफ में लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है। इसमें मजेदार ट्विस्ट हैं। कहानी शानदार है'। दर्शक इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। 

Shaitaan Twitter Review: Social media reaction on R Madhavan Ajay Devgn and Jyotika movie
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रीमेक किस तरह बनाए जाने चाहिए, वह इस फिल्म को देखकर पता चलता है। 'शैतान' का बेसिक कॉन्सेप्ट फिल्म 'वश' पर आधारित है। लेकिन, 'शैतान' मूल फिल्म से भी कहीं बेहतर है। फिल्म का क्लाइमेक्स बहुत जबर्दस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaitaan Twitter Review: Social media reaction on R Madhavan Ajay Devgn and Jyotika movie
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की तारीफ में एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म में अजय देवगन और आर.माधवन ने कमाल का काम किया है। अलौकिक शक्ति पर बनी इस फिल्म को सही तरीके से बनाया गया है। सभी के दिल जीत लिए हैं। बॉक्स ऑफिस 'शैतान' जादू रचने को तैयार है'।

विज्ञापन
Shaitaan Twitter Review: Social media reaction on R Madhavan Ajay Devgn and Jyotika movie
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया

आर.माधवन के अभिनय के दर्शक मुरीद हो गए हैं। वे खलनायक की भूमिका में नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आर.माधवन और अजय देवगन के प्रदर्शन की सभी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म तगड़ी कमाई करेगी और सुपरहिट जाएगी'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed