आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस बार महिला दिवस की थीम है 'इंस्पायर इंक्लूजन' यानि एक ऐसी दुनिया जहां सभी को बराबर का हक और सम्मान मिले। महिलाओं के अधिकारों के लिए अलग-अलग मंच से आवाजें उठती हैं। इस मामले में फिल्में भी एक माध्यम है। बॉलीवुड सितारे फिल्मों में अपने अभिनय के जरिए महिला समानता और अधिकारों पर आवाज बुलंद करते तो नजर आते ही हैं, कुछ सितारे वास्तविक जीवन में भी महिला कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं...
Women's Day: महिला कल्याण के लिए काम कर रहे ये सितारे, कोई दे रहा आर्थिक संबल तो कोई सिखा रहा आत्मरक्षा के गुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार महिला आत्मरक्षा केंद्र (डब्ल्यूएसडीसी) नामक एक आत्मरक्षा कोचिंग सेंटर के मालिक हैं, जो महिलाओं को मुफ्त में आत्मरक्षा सिखाता है। अभिनेता बीते दिनों अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भी वे महिलाओं की सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग पर बात रखते दिखे। उन्होंने कहा, मार्शल आर्ट ट्रेनिंग महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा अभिनेता ने कहा, 'महिलाओं के लिए सबसे अहम बात है कि जब कोई उन पर हमला करे, तो वे क्या करें। उन्हें पलटवार करना आना चाहिए। जब कोई आदमी महिला पर हमला करता है तो वह खुद सबसे ज्यादा डरा हुआ होता है। अगर महिला चीखे, तो आदमी भाग जाएगा। पत्थर तलाशिए और उससे हमला कीजिए। एकदम फ्रीज मत हो जाइए। 1.20 लाख महिलाओं को हमने एक अकादमी के जरिए आत्मसुरक्षा सिखाई है। एक मामले में महिला ने इसी तरह बचाव किया और हमला करने वाला भाग निकला'।
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा खुद महिला सशक्तीकरण का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली अभिनेत्री ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू चलाया है। अभिनेत्री सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इस मामले में वह महिलाओं के लिए भी काम करती हैं। प्रियंका यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़ी हुई हैं, इसके जरिए वे युवा लड़कियों की शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए काम करती हैं।
Kajal Aggarwal: काजल के साथ फैन ने की गलत हरकत, सेल्फी लेने के बहाने पकड़ी कमर, अभिनेत्री ने लिया एक्शन
शबाना आजमी
अभिनेत्री शबाना आजमी का नाम भी इस लिस्ट में है। शबाना आजमी ने वर्ष 1999 में मिजवान वेलफेयर सोसाइटी की शुरुआत की। यह एनजीओ आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की शिक्षा और कौशल विकास के लिए सहयोग करता है।
Villain 2024: खलनायक बनकर बड़े पर्दे पर दहशत मचाएंगे ये सितारे, इन मेगा बजट फिल्मों में आएंगे नजर
शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान महिलाओं का बेहद सम्मान करते हैं। उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां भी कई बार किंग खान की तारीफ में यह बात कह चुकी हैं। वह सेट पर महिलाओं के साथ बराबरी का व्यवहार करते हैं और उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान अपने एनजीओ के जरिए भी महिला सशक्तीकरण के लिए काम करते हैं। शाहरुख का मीर फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ है, जो एसिड अटैक सर्वाइवर्स, उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए सहयोग करता है।
Meera Chopra Wedding: मीरा-रक्षित की शादी का साक्षी बनेगा राजस्थान, सभी रस्मों की पूरी डिटेल पर फरमाएं गौर