फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bachchan: 'युवाओं में एंग्जाइटी के लिए इंटरनेट जिम्मेदार है', जया बच्चन ने फिर अपने बयान से बढ़ाई हलचल

Fri, 08 Mar 2024 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 08 Mar 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
What The Hell Navya podcast Jaya Bachchan blamed the internet for anxiety attacks among younger people
जया बच्चन-व्हाट द हेल नव्या 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हालांकि, जया बच्चन सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती हैं। इसके बावजूद उनके बयान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल जया बच्चन अपने नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' में नजर आ रही हैं। हाल ही में, शो के नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया, जिसमें जया बच्चन एंग्जाइटी को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

What The Hell Navya podcast Jaya Bachchan blamed the internet for anxiety attacks among younger people
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, नव्या के पॉडकास्ट में जया बच्चन ने इंटरनेट के फायदे और नुकसान पर चर्चा की और कहा कि युवा लोगों में चिंता का मूल कारण उन्हें ऑनलाइन मिलने वाली अत्यधिक मात्रा में जानकारी है।  जया ने कहा कि युवाओं पर हमेशा कॉल का जवाब देने, अपने मोबाइल पर संदेशों का जवाब देने का बहुत दबाव होता है

जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आगे नव्या ने अपनी दादी से सवाल किया कि क्या पुरानी पीढ़ी कम तनावग्रस्त हैं तो इस पर जया ने तुरंत कहा बिल्कुल पुरानी पीढ़ी के लोग कम तनावग्रस्त हैं। आगे नव्या ने अपनी दादी से कहा कि उन्हें कभी तनाव महसूस नहीं होता है। तो इसपर जया ने कहा, 'आपको नहीं लगता कि आप तनावग्रस्त हैं लेकिन आप तनावग्रस्त हैं।'

विज्ञापन
What The Hell Navya podcast Jaya Bachchan blamed the internet for anxiety attacks among younger people
नव्या नवेली-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, “जब हम बच्चे थे तो हमने एंग्जाइटी के बारे में नहीं सुना था। बचपन की तो बात ही छोड़िए, हमने इसे अपने जीवन में भी कभी नहीं सुना। यह कहां से आता है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको लगातार जानकारी दी जाती रहती है। यह लड़की कैसी दिखती है, कहा से आती है। वह अपने मेकअप कैसे कर रही है?' इससे चिंता उत्पन्न होती है।"

Rakul-Jackky: रकुल प्रीत को पति जैकी के बारे में यह चीज आई थी पसंद, शादी के बाद अभिनेत्री ने किया खुलासा...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed