फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Odela 2: महाशिवरात्रि पर तमन्ना भाटिया ने प्रशंसकों को दिया तोहफा, साझा किया 'ओडेला 2' का फर्स्ट लुक

Fri, 08 Mar 2024 10:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 08 Mar 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Shares First Look Poster of Upcoming Crime Thriller Film Odela2 on Maha Shivaratri
ओडेला 2 का फर्स्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम

आज महाशिवरात्रि और महिला दिवस के अवसर पर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ओडेला 2' का फर्स्ट लुक फैंस के साथ साझा किया है। इसी महीने से अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग शुरू की है। 

Tamannaah Bhatia Shares First Look Poster of Upcoming Crime Thriller Film Odela2 on Maha Shivaratri
ओडेला 2, तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

1 मार्च को तमन्ना भाटिया ने अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू की। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की गई। 'ओडेला 2', क्राइम-थ्रिलर 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है, जो 2022 में रिलीज हुई थी। 'ओडेला 2' कई भाषाओं में रिलीज होगी। 

Tamannaah Bhatia Shares First Look Poster of Upcoming Crime Thriller Film Odela2 on Maha Shivaratri
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तमन्ना ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इसमें वह हाथ में डमरू, मस्तक पर तिलक लगाए महादेव की भक्ति में लीन दिख रही हैं। इसके साथ तमन्ना ने कैप्शन लिखा है, 'मुझे महा शिवरात्रि के इस शुभ दिन पर अपनी फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर की झलक साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हर हर महादेव! शुभ महा शिवरात्रि'।

View this post on Instagram

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Shares First Look Poster of Upcoming Crime Thriller Film Odela2 on Maha Shivaratri
ओडेला 2 के सेट पर तमन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की आगामी फिल्म की पहली झलक देख यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हर हर महादेव! आपको नई फिल्म के लिए ढेरों बधाई'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पहली झलक काफी दमदार है। फिल्म और भी दमदार होगी, इंतजार है'। एक यूजर ने लिखा, 'शानदर लुक! जबर्दस्त फिल्म'।
Sandeshkhali: बंगाल के भयावह 'संदेशखाली' घटना पर बनेगी फिल्म, पर्दे पर दिखेगा पीड़ितों का दर्द

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Shares First Look Poster of Upcoming Crime Thriller Film Odela2 on Maha Shivaratri
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना के फैंस को उम्मीद है कि वह फिल्म में एक यादगार किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। 'ओडेला 2' का साउंडट्रैक प्रसिद्ध बी. अजनीश लोकनाथ द्वारा रचित है। उन्हें 'कंतारा' जैसी फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए जाना जाता है। तमन्ना भाटिया आखिरी बार अरुण गोपी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म 'बांद्रा' में नजर आई थीं।  
Jaya Bachchan: 'युवाओं में एंग्जाइटी के लिए इंटरनेट जिम्मेदार है', जया बच्चन ने फिर अपने बयान से बढ़ाई हलचल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed