फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: घर से बेघर होने के बाद निमृत-टीना ने किया यह काम, क्या होगा शालीन का रिएक्शन?

Thu, 09 Feb 2023 08:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 Feb 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 finale Nimrit Kaur Ahluwalia and Tina Datta request fans to vote for Priyanka Chahar Choudhary
टीना दत्ता और शालीन - फोटो : social media

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में घरवाले अंतिम पलों तक अपने दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं। बीते दिनों ‘बिग बॉस’ के घर में कंटेस्टेंट को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था, जिसमें शालीन भनोट की हालत काफी सुस्त नजर आई। अब हाल ही में प्रियंका चहर चौधरी और अर्चना गौतम के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला और एक्स कंटेस्टेंट भी ‘बिग बॉस’ के विनर की घोषणा करते नजर आ रहे हैं।

 

Bigg Boss 16 finale Nimrit Kaur Ahluwalia and Tina Datta request fans to vote for Priyanka Chahar Choudhary
निमृत कौर - फोटो : social media

‘बिग बॉस’ के घर से बेघर हो गए कंटेस्टेंट ने ‘बिग बॉस’ के विनर को लेकर मुहिम छेड़ दी है। ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट अब सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का समर्थन कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में प्रियंका चहर चौधरी और अर्चना गौतम के बीच घमासान झगड़ा देखने को मिला। इस दौरान शालीन उनकी गेम प्लानिंग बताते हुए दिखाई दिए। अब घर से बेघर हो चुकीं निमृत कौर अहलूवालिया और टीना दत्ता ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर शालीन भनोट हक्के-बक्के रह गए।

The Black Tiger: आखिर कौन हैं 'द ब्लैक टाइगर' रवीन्द्र कौशिक? बड़े पर्दे पर आने जा रही रियल हीरो की असली कहानी

Bigg Boss 16 finale Nimrit Kaur Ahluwalia and Tina Datta request fans to vote for Priyanka Chahar Choudhary
शालीन भनोट - फोटो : social media

‘बिग बॉस’ से एलिमिनेट होने के बाद एक्स कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस सीजन 16’ के विनर को लेकर अपनी राय रख रहे हैं और उन्हें वोट करने की अपील कर रहे हैं। अंकित गुप्ता से लेकर गौतम विग तक ज्यादातर कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी को विनर के रूप में देख रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ निमृत कौर अहलूवालिया और टीना दत्ता भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के समर्थन में उतर गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 finale Nimrit Kaur Ahluwalia and Tina Datta request fans to vote for Priyanka Chahar Choudhary

गौरतलब है कि शालीन भनोट के साथ लव गेम खेलने वाली टीना दत्ता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में प्रियंका चहर चौधरी नजर आईं। साथ ही, टीना दत्ता ने अपनी फैंस से यह गुजारिश की कि वह प्रियंका चहर चौधरी को ही विनर बनाएं और उन्हें ढेर सारे वोट दें। निमृत फिनाले रेस तक पहुंचकर ‘बिग बॉस’ के घर से बेघर हो चुकी हैं। ऐसे में वह बाहर से अपनी मंडली को पूरा-पूरा सपोर्ट दे रही हैं। निमृत कौर ने एमसी स्टैन को इस सीजन का विनर बनाने के लिए अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया।

Rajkumar Hirani: डंकी के बाद इस बायोपिक का निर्देशन करेंगे राजकुमार हिरानी, शाहरुख को दिया था फिल्म का ऑफर

विज्ञापन
Bigg Boss 16 finale Nimrit Kaur Ahluwalia and Tina Datta request fans to vote for Priyanka Chahar Choudhary
निमृत कौर - फोटो : social media

बता दें कि निमृत ने एमसी स्टैन के साथ शिव ठाकरे का भी पोस्ट शेयर करके ऑडियंस से उन्हें विनर बनाने की अपील की। जब निमृत कौर अहलूवालिया इस घर से बेघर हुई थीं, तब वह अपने एलिमिनेशन से काफी निराश थीं। उन्होंने साफ तौर पर यह कहा था कि उन्होंने अपना असली व्यक्तित्व दर्शकों के सामने रखा है और अब उन्हें इस बात का दुख नहीं है कि वह ऑडियंस को अपने असली व्यक्तित्व  से रूबरू नहीं करा पाईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed