फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: सलमान खान ने दिया रियलिटी चेक, अभिनेता की फटकार के बाद फूट-फूट कर रोईं चुम दरंग

Sun, 01 Dec 2024 02:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 01 Dec 2024 02:56 AM IST
सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के हालिया एपिसोड में जब सलमान खान ने श्रुतिका अर्जुन और चुम दरंग को लेकर रियलिटी चेक दिया तो चुम टूट गईं। सलमान के जाने के बाद वह फूट-फूट कर रोईं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 salman khan gives reality check to shrutika arjun after that chum darang breaks down
चुम दरंग - फोटो : इंस्टाग्राम
‘बिग बॉस 18’ के घर में काफी उठा पटक चल रही है। एक के बाद एक रियलिटी चेक से पूरा घर हिला हुआ है। हालिया एपिसोड में सलमान खान ने सभी के चिट्ठे खोल के रख दिए, जिसमें करणवीर के खुद के लिए शिल्पा के सामने स्टैंड ना लेने के लिए लगाई गई फटकार भी शामिल है। उसी एपिसोड में जब श्रुतिका और चुम को उन्होंने रियलिटी चेक दिया तो अभिनेता की डांट के बाद चुम रो पड़ी। आइए जानते हैं विस्तार से…


 
Bigg Boss 18 salman khan gives reality check to shrutika arjun after that chum darang breaks down
चुम दरंग - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रुतिका और चुम के बीच आई खटास
‘बिग बॉस 18’ के घर में श्रुतिका अर्जुन और चुम दरंग ने एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से उनके बीच मतभेद बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी दोस्ती में खटास आ गई है। दर्शक भी उनके बीच बढ़ रहे इस मतभेद को समझ नहीं पा रहे हैं, हालांकि, उन दोनों का मानना है कि यह सबकुछ शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा की वजह से हुआ है। 
Bigg Boss 18: इतने महान थे तो पहले वाली के साथ क्यों नहीं निभाया…सलमान खान ने करणवीर को लगाई फटकार

 
Bigg Boss 18 salman khan gives reality check to shrutika arjun after that chum darang breaks down
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse
सलमान ने दिया रियलिटी चेक
दरअसल, श्रुतिका, जो शिल्पा शिरोडकर द्वारा चुम को उनसे बात करने से रोकने की कोशिश करने की बात पर अड़ी हुई थीं, उन्हें  हालिया एपिसोड में होस्ट सलमान खान का समर्थन मिला अभिनेता ने अभिनेत्री के विचारों से सहमति जताई। शिल्पा को खरी-खोटी सुनाते हुए सलमान ने बाद में श्रुतिका से कहा कि वह शिल्पा को किसी भी चीज के लिए दोषी नहीं ठहरा सकती हैं और यह चुम ही हैं जिन्होंने शिल्पा और करण वीर को उनकी जगह चुना। श्रुतिका ने भी अभिनेता की बात पर सहमति जताई और कहा कि उन्हें भी इस बात का एहसास हो गया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shruthika🦋 (@shrutika_stan)


विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 salman khan gives reality check to shrutika arjun after that chum darang breaks down
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
रोने के लिए चुम को लगाई फटकार
सलमान खान के जाने के बाद, जहां एक तरफ श्रुतिका सलमान का समर्थन पाकर खुश थीं, वहीं अभिनेता के बयान पर चुम फूट-फूट कर रोने लगीं। बाद में जब सलमान फिर से प्रतियोगियों से बातचीत करने आए, तो उन्होंने चुम दरंग को रोने के लिए फटकार लगाई और कहा कि अगर वह चाहती तो श्रुतिका से बात कर सकती थीं।

 
विज्ञापन
Bigg Boss 18 salman khan gives reality check to shrutika arjun after that chum darang breaks down
श्रुतिका अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
बग्गा के साथ बन रही बॉन्डिंग
इसके बाद श्रुतिका और चुम फिर से दोस्त बनेंगे या नहीं, यह तो बाद में ही पता चलेगा, लेकिन इस रियलिटी चेक ने पूरे घर को हिला दिया है। फिलहाल, श्रुतिका तजिंदर बग्गा के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हुई दिख रही हैं।
बॉलीवुड में राज करती हैं बिहार से ताल्लुक रखने वाली ये अभिनेत्रियां
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed