फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में खत्म हुआ नायरा बनर्जी का सफर, वीकएंड का वार में हुई शो से छुट्टी

Mon, 28 Oct 2024 07:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Oct 2024 07:15 AM IST
सार

बिग बॉस 18 के इस बार वीकएंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी और अजय देवगन फिल्म 'सिंघम अगेन' का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान रोहित शेट्टी ने कई मजेदार टास्क कराए।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: Nyrraa Banerji gets eliminated Rohit Shetty announced
Nyrraa Banerji - फोटो : इंस्टाग्राम-@nyra_banerjee

रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से टीवी अभिनेत्री नायरा बनर्जी की छुट्टी हो गई है। शो के वीकएंड का वार एपिसोड में उनका एलिमिनेशन हो गया। इस बार शो में 'सिंघम अगेन' के निर्देशक रोहित शेट्टी और एक्टर अजय देवगन पहुंचे। रोहित ने प्रतिभागियों से मजेदार टास्क कराए। इसके बाद नायरा के एलिमिनेशन का एलान भी उन्होंने ही किया।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: Nyrraa Banerji gets eliminated Rohit Shetty announced
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv
ये चार प्रतिभागी हुए नॉमिनेट
सलमान खान के शो में इस बार निर्देशक रोहित शेट्टी और अजय देवगन नजर आए। दोनों आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान रोहित शेट्टी ने प्रतिभागियों के साथ मजेदार टास्क किए और उसके बाद नायरा के एलिमिनेशन की घोषणा भी उन्होंने की। इस बार नायरा बनर्जी, विवियन डीसेना, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा को नॉमिनेट किया गया था।
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: Nyrraa Banerji gets eliminated Rohit Shetty announced
नायरा बनर्जी-रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रुतिका हुईं इमोशनल
इस बार शो में सलमान खान ने रोहित शेट्टी को ये जिम्मेदारी सौंपी कि वे नामांकित प्रतिभागियों में से किसी एक को एविक्ट करेंगे। रोहित शेट्टी ने नायरा बनर्जी का नाम लिया और इसी के साथ बिग बॉस हाउस में नायरा का सफर पूरा हुआ। नायरा के एलिमिनेशन से श्रुतिका भावुक नजर आईं। उन्होंने नायरा ने लिए कहा, 'तुम शो से जाने की हकदार नहीं हो'।
Shabana Azmi: नारीवाद को लेकर शबाना आजमी का बयान, कहा- खुद को नारीवादी न कहने वालों से आती है चिढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: Nyrraa Banerji gets eliminated Rohit Shetty announced
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

गेम में जीते विवियन
'बिग बॉस 18' में इस वीकएंड का वार में नया ही गेम देखने को मिला। इस बार प्रतिभागियों के दिल चेक किए गए। इस गेम में देखा गया गया कि किस कंटेस्टेंट का दिल सबसे ज्यादा काला है। इस गेम में दो-दो की जोड़ी में लोगों को बुलाया जा रहा था और इसके बाद घरवाले अपने वोट से काले दिल वाले को पॉइंट आउट कर रहे थे। काले दिल वाले इस गेम में घरवालों ने विवियन डिसेने का सबसे ज्यादा वोट दिए। गेम में वे विनर रहे। उनकी जीत के साथ ये भी साबित हुआ कि घरवालों के हिसाब से घर में सबसे काला दिल विवियन डिसेना का है।
Sharda Sinha: ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा, बीते कई वर्षों से हैं कैंसर से पीड़ित

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: Nyrraa Banerji gets eliminated Rohit Shetty announced
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कब रिलीज होगी सिंघम अगेन?
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी और अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'भूल भुलैया 3' से टकराएगी।

संबंधित वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed