फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 19: अशनूर कौर से आवेज दरबार तक, 'बिग बॉस 19' के बड़े चेहरे जो अब तक दिखे बेदम

Tue, 02 Sep 2025 02:48 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 02 Sep 2025 02:48 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Contestants: 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अब भी कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जो शो में बहुत कम नजर आ रहे हैं। उनका गेम बिल्कुल भी खुलकर सामने नहीं आ पाया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Contestants Who Failed to Leave a Mark in the Show Ashnoor Neelam Natalia
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस सीजन में दर्शकों को शुरू से ही ड्रामा, एंटरटेनमेंट और झगड़े देखने को मिले। कई कंटेस्टेंट्स ने पहले ही हफ्ते में खुद को चर्चा का केंद्र बना लिया है, लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनकी मौजूदगी अब तक बहुत कम नजर आई है। दर्शकों को लग रहा है कि ये सितारे अभी तक शो में अपनी असली पर्सनालिटी और गेम स्ट्रैटेजी को सामने नहीं ला पाए हैं। आइए जानते हैं उन चेहरों के बारे में जो ‘बिग बॉस 19’ में तो हैं, लेकिन अभी तक अपना दमखम दिखाने में पीछे रह गए हैं।

Bigg Boss 19 Contestants Who Failed to Leave a Mark in the Show Ashnoor Neelam Natalia
आवेज - फोटो : एक्स
आवेज
सोशल मीडिया पर अपनी डांस और कंटेंट क्रिएशन के लिए मशहूर आवेज दरबार घर के अंदर काफी शांत नजर आ रहे हैं। जिस तरह से बाहर वो अपनी एनर्जी और पॉपुलैरिटी के लिए जाने जाते हैं, वैसा रंग अभी तक शो में दिखाई नहीं दिया। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में आवेज अपनी परफॉर्मेंस और स्ट्रैटेजी से घर के माहौल में नई जान डालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने भाई समीर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की तस्वीरें; लिखा नोट
Bigg Boss 19 Contestants Who Failed to Leave a Mark in the Show Ashnoor Neelam Natalia
नगमा - फोटो : एक्स
नगमा
नगमा मिराजकर भी इस सीजन का हिस्सा बनीं लेकिन शुरुआत के दिनों में वो ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आईं। सोशल मीडिया पर उनका काफी बड़ा फैन बेस है, फिर भी शो में उनकी मौजूदगी फीकी रही है। फैंस मानते हैं कि अगर नगमा अपने विचार और पर्सनैलिटी को खुलकर सामने लाएं तो वो बिग बॉस हाउस में बड़ी गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 19 Contestants Who Failed to Leave a Mark in the Show Ashnoor Neelam Natalia
नीलम गिरी - फोटो : इंस्टाग्राम
नीलम गिरी
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी पर्सनालिटी नीलम गिरी भी इस बार घर से अंदर नजर आ रही हैं लेकिन उनका रंग भी अभी पूरी तरह से शो में नजर नहीं आया है। नीलम को बीते दिनों शो में ज्यादा कुछ करते देखा नहीं गया है। हालांकि बीते 1-2 एपिसोड्स से वो मुद्दों का हिस्सा जरूर बन रही हैं लेकिन उनके फैंस उनसे बेहतर करने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss 19 Contestants Who Failed to Leave a Mark in the Show Ashnoor Neelam Natalia
अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
अशनूर कौर
बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अशनूर कौर ने जब से बिग बॉस में एंट्री की है, तब से उन्हें शांत और ऑब्जर्वर मोड में देखा गया है। घर के कामों में हाथ बंटाने के बावजूद वो कंटेंट क्रिएशन या स्ट्रॉन्ग स्टैंड लेने में पीछे रहीं। दर्शक उनकी मासूम छवि को पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन अब चाहते हैं कि अशनूर भी शो में अपनी पावरफुल साइड दिखाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed