फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: 'बिग बॉस' के बाद चमकी इन प्रतिभागियों की किस्मत, मिला सलमान खान की फिल्म में अभिनय करने का मौका

Tue, 30 Jul 2024 10:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 30 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
bigg boss candidate work in salman khan film shehnaaz gill Gautam Gulati Ashmit Patel Sana Khan Santosh nora
बिग बॉस के प्रतिभागी - फोटो : इंस्टाग्राम: @norafatehi, @ashmitpatel, @shehnaazgill

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इंडस्ट्री में कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। वे सबसे मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को भी होस्ट करते हैं। हालांकि, इस बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। इससे पहले सलमान खान बिग बॉस के कुछ प्रतिभागियों को वे अपनी फिल्म में काम दे चुके हैं तो कुछ का डेब्यू करवाया है। बिग बॉस से निकलने के बाद कुछ प्रतिभागियों का करियर ग्राफ बढ़ा। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्हें सलमान खान ने अपनी फिल्मों में काम दिया...

bigg boss candidate work in salman khan film shehnaaz gill Gautam Gulati Ashmit Patel Sana Khan Santosh nora
अश्मित पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम: @ashmitpatel

अश्मित पटेल बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा थे। अभिनेता रियलिटी शो में प्रवेश करने से पहले वर्ष 2009 में सुर्खियों से गायब हो गए थे। शो में उनकी उपस्थिति के बाद सलमान खान उनके करियर को दोबारा पटरी पर लाए। उन्हें सलमान खान के साथ 2014 में आई उनकी फिल्म जय हो में अभिनय करने का मौका मिला।

bigg boss candidate work in salman khan film shehnaaz gill Gautam Gulati Ashmit Patel Sana Khan Santosh nora
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम: @sanakhaan21

बिग बॉस की एक और प्रतियोगी, जिन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला, वे थीं सना खान। सना खान बिग बॉस 6 का हिस्सा थीं। उन्होंने 2014 में रिलीज हुई फिल्म जय हो में सलमान खान के साथ काम किया था। साल 2020 में सना खान ने घोषणा की कि वे आने वाले वर्षों में मानवता की सेवा के लिए शोबिज छोड़ रही हैं। उसी साल उन्होंने मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss candidate work in salman khan film shehnaaz gill Gautam Gulati Ashmit Patel Sana Khan Santosh nora
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi

नोरा फतेही का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नोरा रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 की प्रतियोगियों में से एक थीं। शो में अपना जलवा बिखेरने के बाद नोरा फतेही को दिलबर, गर्मी जैसे डांस नंबर सहित कई प्रोजेक्ट साइन करने को मिले। उन्हें भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी फिल्मों में अभिनय करने का मौका भी मिला। बिग बॉस सीजन 9 में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। उन्हें फिल्म भारत में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका भी मिला।

विज्ञापन
bigg boss candidate work in salman khan film shehnaaz gill Gautam Gulati Ashmit Patel Sana Khan Santosh nora
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम: @shehnaazgill

इस लिस्ट में शहनाज गिल का भी नाम शामिल है। शहनाज बिग बॉस सीजन 13 में नजर आई थी। यह बिग बॉस के इतिहास का सबसे मनोरंजन सीजन रहा, जिसमें शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। सलमान खान ने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में शहनाज को मौका दिया। शहनाज ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वे भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में नजर आई थीं 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed