फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 19: बिग बॉस ने बना दी जोड़ी, शो में बने ये कपल्स; किसी ने की शादी तो किसी ने किए साथ निभाने के वादे

Sat, 23 Aug 2025 04:26 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 23 Aug 2025 04:26 PM IST
सार

Bigg Boss Couples Who Fell in Love: बिग बॉस 19 की शुरुआत हो रही है और हर बार की ही तरह इस बार भी शो में फैंस को कई नई जोड़ियां बनते और टूटते नजर आ सकती हैं। इसी बीच उन कपल्स के बारे में बतातें हैं जिन्हें घर में ही एक दूसरे से प्यार हुआ।

विज्ञापन
bigg boss couples love marriage karan tejasswi prince narula yuvika jasmine aly kiishwer suyyash
बिग बॉस कपल्स - फोटो : एक्स

रियलिटी शो बिग बॉस केवल एंटरटेनमेंट का जरिया ही नहीं बल्कि कई बार असली जिंदगी के रिश्तों की नींव भी बन चुका है। इस शो ने दर्शकों को ड्रामा, दोस्ती और तकरार तो दी ही है, लेकिन साथ ही कुछ ऐसे रिश्ते भी गढ़े जिनकी मिसाल आज तक दी जाती है। घर के अंदर हुई नोकझोंक, इमोशन्स और साथ बिताया वक्त कई कंटेस्टेंट्स को न सिर्फ करीब लाया बल्कि उनकी लाइफ को हमेशा के लिए बदल गया। आइए जानते हैं उन चर्चित कपल्स के बारे में जिनकी लव स्टोरी बिग बॉस से शुरू होकर शादी या हमेशा भर के साथ तक पहुंची।

bigg boss couples love marriage karan tejasswi prince narula yuvika jasmine aly kiishwer suyyash
करण कुंद्रा, तेजस्वी - फोटो : इंस्टाग्राम
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
'बिग बॉस 15' के दौरान करण और तेजस्वी की नोकझोंक और रोमांटिक पलों ने फैंस का दिल जीत लिया था। शो के दौरान दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया और कैमरों के सामने ही इन्होंने अपने प्यार का इजहार किया। शो खत्म होने के बाद भी दोनों लगातार साथ हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत पलों को शेयर करते रहते हैं। करण और तेजस्वी की केमिस्ट्री आज टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Kritika Kamra: ‘सैयारा’ ने दिखाई रोमांटिक फिल्मों की ताकत’, कृतिका ने बताया निभाना चाहती हैं कैसा किरदार
bigg boss couples love marriage karan tejasswi prince narula yuvika jasmine aly kiishwer suyyash
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @princenarula
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
'बिग बॉस 9' में प्रिंस नरूला का दिल युविका चौधरी पर आया। शुरुआत में युविका ने इस रिश्ते को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन शो से बाहर आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को समय दिया। धीरे-धीरे उनकी बॉन्डिंग इतनी गहरी हो गई कि 2018 में दोनों ने शादी कर ली। आज प्रिंस और युविका की जोड़ी फैंस के लिए परफेक्ट कपल का उदाहरण बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss couples love marriage karan tejasswi prince narula yuvika jasmine aly kiishwer suyyash
कीश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : एक्स
कीश्वर मर्चेंट और सुयश राय
'बिग बॉस 9' का ही हिस्सा रहे कीश्वर और सुयश पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शो में दोनों की समझदारी और साथ देने की आदत ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। शो के बाद भी दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ और 2016 में उन्होंने शादी कर ली। आज दोनों टीवी की सबसे प्यारी जोड़ियों में गिने जाते हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी का हर पल एंजॉय कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
bigg boss couples love marriage karan tejasswi prince narula yuvika jasmine aly kiishwer suyyash
जैस्मिन भसीन और अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @jasminbhasin2806
जैस्मिन भसीन और अली गोनी
'बिग बॉस 14' में जैस्मिन और अली की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अली के शो में एंट्री करने के बाद जैस्मिन के प्रति उनके इमोशन्स साफ तौर पर सामने आए। दोनों ने कैमरों के सामने अपने प्यार को स्वीकारा और तब से लेकर अब तक साथ हैं। फैंस को उनकी जोड़ी बेहद पसंद है और अक्सर शादी की खबरें भी सामने आती रहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed