{"_id":"68a986d08659f8e4b50a45dc","slug":"south-north-culture-blend-in-bollywood-movies-2-states-chennai-express-param-sundari-2025-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South-North Culture Movies: सिद्धार्थ-जान्हवी की ‘परम सुंदरी’ ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखा नार्थ-साउथ टेस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
South-North Culture Movies: सिद्धार्थ-जान्हवी की ‘परम सुंदरी’ ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखा नार्थ-साउथ टेस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:46 PM IST
सार
Bollywood Films Showing Regional Culture: सिनेमाई दुनिया में कई फिल्मों में अक्सर साउथ-नार्थ संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलता रहता है। जानिए ऐसी ही फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
परम सुंदरी और 2 स्टेट्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुछ ही दिनों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अभिनीत 'परम सुंदरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें साउथ-नार्थ परंपराओं का शानदार संगम देखने को मिलेगा। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी सिनेमा जगत में कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें नॉर्थ और साउथ भारत की परंपराओं, सोच और रिश्तों का सुंदर मेल दिखाई देता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों की सूची।
2 of 5
'2 स्टेट्स' फिल्म का एक सीन
- फोटो : धर्मा प्रोडक्शनंस यूट्यूब
2 स्टेट्स
अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘2 स्टेट्स’ 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में दिखाया जाता है कि कृष एक पंजाबी लड़का है, तो अनन्या साउथ से ताल्लुक रखती है। दोनों के बीच सांस्कृतिक अंतर होने के कारण उनकी शादी के बीच मुश्किलें आती हैं। फिल्म में साउथ-नार्थ दोनों संस्कृति का स्वाद मिलता है।
3 of 5
चेन्नई एक्सप्रेस
- फोटो : इंस्टाग्राम
चेन्नई एक्सप्रेस
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'चेन्नई एक्सप्रेस', साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साउथ और नार्थ कल्चर को बहुत ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया था। फिल्म में दिखाया जाता है कि जब राहुल अपने स्वर्गीय दादाजी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित करने जाता है, तो वहीं उसकी मुलाकात मीना नाम की साउथ इंडियन लड़की से होती है। इसके बाद फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी और संस्पेंस देखने को मिलता है। चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल से
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल से
शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा अभिनीत ‘दिल से’ 1998 में रिलीज हुई थी। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रेमकहानी और आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इसमें नार्थ-साउथ की संस्कृति का मेल नजर आता है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
परम सुंदरी
‘परम सुंदरी’ फिल्म में एक लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है, वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है। अभी तक फिल्म के जो गाने, सीन्स सामने आए हैं, उसमें जान्हवी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिख रही है। यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।