फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं अंकिता, बोलीं- अपने परिवार और विक्की की मदद से आज ठीक हूं

Mon, 15 Apr 2024 12:05 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 15 Apr 2024 12:05 PM IST
सार

टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ 'ला पिला दे' म्यूजिक वीडियो में नजर आईं।

विज्ञापन
Bigg Boss fame ankita lokhande talks about depression and anxiety said i was not able to sleep in the nights
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ 'ला पिला दे' म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इससे पहले अंकिता और विक्की एक साथ 'बिग बॉस 17' में बतौर प्रतियोगी भाग ले चुके हैं। पिछले दिनों अंकिता एक इंटरव्यू के दौरान डिप्रेशन के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं। आइए आपको बताते हैं अंकिता ने क्या कहा--
Bigg Boss fame ankita lokhande talks about depression and anxiety said i was not able to sleep in the nights
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में मीडिया से बातें करते हुए अंकिता ने इस बात का खुलासा किया कि वे 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद डिप्रेशन और एंग्जाइटी की शिकार हो गई थीं। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे 'बिग बॉस' के दौरान ही लगने लगा था कि मुझे रातों को नींद नहीं आ रही है और मैं विक्की से कई बार इस बात का जिक्र भी कर चुकी थी।'
Bigg Boss fame ankita lokhande talks about depression and anxiety said i was not able to sleep in the nights
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे विक्की जैसा पार्टनर मिला है। विक्की मुझे समझते हैं और मेरे काम को भी और यही हमारे रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात है। जब भी मैं परेशान होती हूं विक्की मुझे बहुत अच्छे से संभालते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss fame ankita lokhande talks about depression and anxiety said i was not able to sleep in the nights
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे डिप्रेशन और एंग्जाइटी के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'मेरे लिए 'बिग बॉस' के घर बाहर आने के बाद भी चीजें आसान नहीं थीं। लोग तरह-तरह से सवाल करते थे और मैं उन सवालों से परेशान हो गई थी, लेकिन विक्की और अपने परिवार की मदद से आज मैं बिल्कुल ठीक हूं।'
 
विज्ञापन
Bigg Boss fame ankita lokhande talks about depression and anxiety said i was not able to sleep in the nights
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अपने पति विक्की संग 'ला पिला दे' म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वे रणदीप हुडा की फिल्म 'वीर सावरकर' में भी नजर आ चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed