फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: गैलेक्सी अपार्टमेंट क्यों नहीं छोड़ पाते हैं सलमान? एक बेडरूम के घर से अभिनेता को है इसलिए लगाव

Mon, 15 Apr 2024 11:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Apr 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan one bedroom hall setup Galaxy Apartment holds sentimental value for him thats why actor never move
सलमन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार को फायरिंग हुई। सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में तीन राउंड फायरिंग करके हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस बीच सामने आए एक वीडियो में पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के सदस्यों ने अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गुरुग्राम के कालू नाम का आरोपी इस मामले में शामिल है।

Salman Khan one bedroom hall setup Galaxy Apartment holds sentimental value for him thats why actor never move
खान परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान को जिस तरह जान से मारने की धमकियां मिली हैं और अब उनके घर के बाहर फायरिंग हुई है, उससे प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। अभिनेता की सुरक्षा को लेकर फैंस परेशान हैं। लगातार मिल रहीं धमकियों के बावजूद सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट को नहीं छोड़ पाते हैं। फैंस भी इसकी वजह जानना चाहते हैं। इसकी वजह एक शो के दौरान खुद सलमान खान ने बताई थी।

Salman Khan one bedroom hall setup Galaxy Apartment holds sentimental value for him thats why actor never move
सलमान खान अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान अपनी मां सलमा खान के प्यार के कारण गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहना पसंद करते हैं। कहने को यह एक बेडरूम और हॉल का सेट है। लेकिन, इससे सलमान खान को बहुत लगाव है। वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और उन्हें इसी तरह रहना पसंद है। वर्ष 2009 में फराह खान के एक टीवी शो के दौरान सलमान खान ने यह बात स्वीकार की थी कि माता-पिता का प्यार उन्हें इस घर से दूर नहीं जाने देता। 
Nora Fatehi: फेमिनिज्म को सही नहीं मानती हैं नोरा, बोलीं- मर्द और औरत में कभी बराबरी नहीं हो सकती है!

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan one bedroom hall setup Galaxy Apartment holds sentimental value for him thats why actor never move
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान ने कहा था, 'जब हम बड़े हो रहे थे तो हम मां और पापा के पास जाकर लेट जाया करते थे'। आज भी सलमान खान के लिए उनका परिवार और माता-पिता ही सबसे पहले हैं। सलमान खान के फ्लैट के नीचे ही उनके माता-पिता रहते हैं। शादी के बाद अरबाज खान और सोहेल खान अलग रहने लगे, लेकिन सलमान खान वह घर छोड़कर नहीं गए।
Bhumi-Samiksha: हमशक्ल होना पड़ा भारी; लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी बताकर, किया ट्रोल, छोटी बहन ने करा दिया चुप

विज्ञापन
Salman Khan one bedroom hall setup Galaxy Apartment holds sentimental value for him thats why actor never move
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता की अगली फिल्म 'सिकंदर' है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर दस्तक देगी। इस बार ईद के मौके पर अभिनेता ने इस फिल्म के नाम का एलान किया। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं।
Rajkummar Rao Chamkila: परिणीति चोपड़ा की फिल्म पर श्रीकांत अभिनेता ने लुटाया प्यार, बोले- रूह में उतर गए आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed