Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sunday Box Office Collection Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Crew and Godzilla X Kong Total Earnings
{"_id":"661cb13afd7a46ea6801e13a","slug":"sunday-box-office-collection-bade-miyan-chote-miyan-maidaan-crew-and-godzilla-x-kong-total-earnings-2024-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunday Box Office: सिनेमाघरों में धमाल मचा रही 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मैदान' की कमाई में आया उछाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunday Box Office: सिनेमाघरों में धमाल मचा रही 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मैदान' की कमाई में आया उछाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:18 AM IST
सार
वीकएंड पर दर्शकों ने भी अपनी मौजूदगी से थिएटर्स में चार चांद लगाया है। वीकएंड पर सिनेमाघरों में अच्छी खासी भीड़ इक्ट्ठा होती है। ये सभी फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। तो आइए जानते हैं कि रविवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा है...
विज्ञापन
1 of 5
बड़े मियां छोटे मियां और मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही हैं। ये सभी फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा रही हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मैदान', 'क्रू' और गॉडजिला x कॉन्ग दर्शकों को मनोरंजन कर रही हैं। ईद के मौके पर एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये फिल्म खूब धमाल मचा रही है। वीकएंड पर दर्शकों ने भी अपनी मौजूदगी से थिएटर्स में चार चांद लगाए। वीकएंड पर सिनेमाघरों में अच्छी खासी भीड़ इक्ट्ठा होती है। ये सभी फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। तो आइए जानते हैं कि रविवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा है...
2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हलचल मची हुई है। इस फिल्म में पहली बार अक्षय और टाइगर ने स्क्रीन साझा की है। फिल्म की कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खूब धमाल मचा रही है। फिल्म ने चौथे दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 40.75 करोड़ रुपये हो गया है।
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' स्पोर्ट्स ड्रामा फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की यात्रा को दर्शाने वाली एक बायोपिक है। फिल्म 'मैदान' में अजय ने फुटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। फिल्म ईद के मौके पर दर्शकों को जुटाने में कुछ खास सफल नहीं हुई है। मगर अब फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मैदान ने चौथे दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक कुल 21.85 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'क्रू'
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रू
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में तीनों अभिनेत्रियों के अभिनय प्रदर्शन को खूब सराहना मिली है। इनकी अदाकारी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही है। राजेश ए कृष्णन ने इस फिल्म का निर्देशन लिया है। फिल्म की कमाई की बीत करें तो 17वें दिन 'क्रू' ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक 69.02 रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर' दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म दर्शक जुटाने में भी कामयाब रही है। भारतीय दर्शकों को भी ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। हालांकि, गॉडजिला x कॉन्ग की कमाई अब धीमी हो गई है। फिल्म ने 17वें दिन 2.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही इसने अब तक कुल 88.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।