फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elvish Yadav-Munawar: मुनव्वर पर अंडे फेंके जाने के मामले पर एल्विश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह एकदम गलत है

Fri, 12 Apr 2024 03:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 Apr 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott 2 winner Elvish Yadav reaction On Bigg boss 17 winner Munawar Faruqui Being Thrown Eggs
एल्विश यादव, मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी अक्सर खबरों में रहते हैं। उनके साथ आए दिन नए-नए विवाद जुड़ रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर पर अंडों से हमला किया गया। इस मामले में उनके फैंस ने उनका खुलकर समर्थन किया। अब इस मामले में बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेत एल्विश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुनव्वर के साथ घटी इस घटना को बिल्कुल गलत ठहराया है। 

Bigg boss ott 2 winner Elvish Yadav reaction On Bigg boss 17 winner Munawar Faruqui Being Thrown Eggs
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एल्विश यादव को मुनव्वर फारूकी के विवाद पर बोलते देखा गया। एल्विश से पूछा गाय, 'हाल ही में मुनव्वर पर अंडे फेंके गए। क्या ऐसा कोई भी हादसा आपके साथ हुआ है?' इस पर एल्विश ने कहा, 'मैंने कभी अपने साथ ऐसा मामला महसूस नहीं किया। लेकिन, हाल ही में जो हुआ वह बहुत गलत है। मैं ये नहीं बोलूंगा कि बहुत अच्छा किया या ट्रोल नहीं करूंगा। मैं ये जरूर बोलना चाहूंगा कि ऐसी स्थिति में इंसान अकेला पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में बहुत खराब महसूस होता है कि लोग ऐसा कर रहे हैं'।

Bigg boss ott 2 winner Elvish Yadav reaction On Bigg boss 17 winner Munawar Faruqui Being Thrown Eggs
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

एल्विश ने आगे कहा, ' यह भी सच है कि कामयाबी के साथ अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोगों से सामना होता है। लेकिन ईश्वर की कृपा से हमारे साथ तो ऐसा कभी नहीं हुआ। हम चाहेंगे भी नहीं कि ऐसा हमारे साथ ऐसा हो। बाकी किसी के साथ भी ऐसा न हो'।
TV Actress: भगवान की भक्ति में लीन रहती हैं ये अभिनेत्रियां, मौनी से रुपाली तक दरबार में लगाती हैं हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott 2 winner Elvish Yadav reaction On Bigg boss 17 winner Munawar Faruqui Being Thrown Eggs
मुनव्वर - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि बीते दिनों मुनव्वर फारूकी एक रेस्टोरेंट गए, जहां अचानक उन पर अंडों से हमला होने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनव्वर के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, बाद में मुनव्वर ने इस पूरे मामले पर आकर सफाई दी और अंड़े फेंके जाने की बात से इनकार किया।
Shahrukh Khan: क्या शाहरुख के पैर में है कोई दिक्कत? आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन में लंगड़ाते दिखे किंग खान

विज्ञापन
Bigg boss ott 2 winner Elvish Yadav reaction On Bigg boss 17 winner Munawar Faruqui Being Thrown Eggs
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मुनव्वर ने अंडे फेंके जाने वाली तमाम खबरों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि उन पर कोई भी हमला नहीं हुआ है। किसी ने भी उन पर अंडे नहीं फेंके। मुनव्वर ने बताया कि दो रेस्टोरेंट के बीच एक प्रतियोगिता चल रही थी, लेकिन इस दौरान एक ने विवाद का रूप ले लिया। मामला काफी ज्यादा बढ़ गया और इसी वजह से वहां लोगों ने एक-दूसरे पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए थे और लोगों को लगा कि उन पर अटेक हुआ है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है'।
Shahrukh Khan: क्या शाहरुख के पैर में है कोई दिक्कत? आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन में लंगड़ाते दिखे किंग खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed